Breaking News
Create your Account
महाकुंभ विशेष ट्रेन : भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से बनारस तक स्पेशल ट्रेन शुरू
- Rohit banchhor
- 16 Jan, 2025
इस दौरान महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे यात्री ट्रेन के शुरू होने से खुश दिखाई दिए।
MP News : भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की मांग और आस्था को ध्यान में रखते हुए, श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए रानी कमलापति-बनारस-रानी कमलापति कुंभ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के रानी कमलापति, मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
MP News : 01661 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 जनवरी से 20 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 11:10 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुँचेगी। इसी प्रकार 01662 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 जनवरी से 21 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर 14:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
MP News : रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम, इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर स्टेशन पर रुकेगी। आज सुबह भी गाड़ी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से बनारस के लिए रवाना हुई। इस दौरान महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे यात्री ट्रेन के शुरू होने से खुश दिखाई दिए।
Related Posts
More News:
- 1. Raghav Chadha AAP Conflict : राघव चड्ढा ही नहीं… दर्जन भर नेताओं को निपटा चुके हैं केजरीवाल, कई संघर्षों के साथी छोड़ गए साथ
- 2. CG News : छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी का समय घटा, अब सिर्फ 4 घंटे ही खुलेंगे केंद्र, आदेश जारी
- 3. New Rules for Social Media: इस राज्य में सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया नियम लागू, सरकार की आलोचना करने पर होगी कड़ी कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर
- 4. CG Crime: ठेकेदार पर महिला मजदूर से छेड़छाड़ और और पति को जान से मार देने की धमकी का आरोप, महिला थाना में एफआईआर दर्ज, डर से सहमा हुआ है परिवार, नेवरा-तिल्दा का मामला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

