Create your Account
भोपाल में दसवें अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का राज्यपाल और सीएम ने किया दीप प्रज्ज्वलित कर रंगारंग शुभारंभ
भोपाल। राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर दसवें अंतरराष्ट्रीय वन मेला एवं लघु वनोपज संघ अंतर्गत प्रोत्साहन पारिश्रमिक वितरण कार्यक्रम का ढलती शाम के साथ रंगा-रंग शुभारंभ हो गया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर 23 दिसंबर तक चलने वाले वन मेले का शुभारंभ किया। वन मेला इस बार लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। इस पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जानकारी के लिए बता दें की मेले में 300 स्टॉल्स लगाए गए हैं।
जिसमें प्रदेश के जिला यूनियन,वन धन केंद्र, जड़ी बूटी संग्रहक,उत्पादक, कृषक, आयुर्वेदिक औषधि निर्माता, परंपरागत भोजन सामग्री के निर्माता एवं विक्रेता अपने अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर विक्रय कर रहे है। अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में विभिन्न शासकीय विभाग द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई जा रही है। इसके अलावा 19 और 20 दिसंबर को मेला स्थल पर लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्रीलंका, नेपाल, और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि भाग लेंगे। 21 दिसंबर को क्रेता विक्रेता सम्मेलन का आयोजन होगा।
जिसमें उच्च गुणवत्ता युक्त औषधीय पौधे जड़ी बूटियां के क्रिया विक्रय अनुबंध किए जाएंगे। साथ ही मेला स्थल पर ओपीडी का भी संचालन होगा, जिसमें आयुर्वेदिक पद्धति से चिकित्सा निशुल्क परामर्श देंगे। प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायिका मालिनी अवस्थी और हास्य कलाकार एहसान कुरैशी भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
Related Posts
More News:
- 1. UP Crime : शारीरिक संबंध बनाते समय पति ने गला दबाकर किया कत्ल, आरोपी गिरफ्तार
- 2. UP Crime : 13 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आंधी-बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकी थी; 5 नाबालिग गिरफ्तार
- 3. Raja Shivaji : राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज, रितेश देशमुख बने छत्रपति शिवाजी महाराज; संजय दत्त-विद्या बालन की दिखी झलक
- 4. MP News : नींद का झोंका बना मौत का कारण, खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 2 युवकों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

