Breaking News
Create your Account
छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव बोले- जीएसटी व्यवस्था से अमीरों को पहुंचाया जा रहा फायदा
- Rohit banchhor
- 09 Jan, 2025
कांग्रेस ने इस व्यवस्था को गरीब विरोधी बताते हुए इसके सुधार की मांग की है।
MP News : भोपाल। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस देशभर के 12 राज्यों में एक साथ जीएसटी के मुद्दे पर आयोजित की गई थी। टीएस सिंह देव ने कहा, "वन नेशन, वन टैक्स के नाम पर लागू की गई जीएसटी व्यवस्था अमीरों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई है। देश के 10% अमीर नागरिक जीएसटी के माध्यम से केवल 3% हिस्सेदारी दे रहे हैं, जबकि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार आर्थिक बोझ झेल रहे हैं।"
MP News : उन्होंने कहा कि जीएसटी रिटर्न व्यापारी खुद ऑनलाइन नहीं भर पा रहे हैं और सीए को पैसा देकर यह काम करवाना पड़ता है। आज भारत में जीएसटी के नौ स्लैब हैं, जबकि इसे 2-3 टैक्स स्लैब में सीमित किया जाना चाहिए। टीएस सिंह देव ने स्वास्थ्य क्षेत्र में 18% जीएसटी लगाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार कर चोरी रोकने के बजाय उपभोक्ताओं पर टैक्स का भार बढ़ा रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर इसका गहरा असर पड़ रहा है। कांग्रेस ने इस व्यवस्था को गरीब विरोधी बताते हुए इसके सुधार की मांग की है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, हीट वेव का अलर्ट, जानें रायपुर के मौसम का हाल
- 2. CG Accident : हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
- 3. MI vs PBKS IPL 2026: वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मुकाबला, पंजाब ने जीता टॉस पहले गेंजबाजी का किया फैसला, मुंबई के लिए रोहित शर्मा बाहर, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 4. MP News : नकली सोने का सिक्का दिखाकर साढ़े 5 लाख की ठगी, MP-UP से चार गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

