Create your Account
CG Accident : हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
- Rohit banchhor
- 05 Apr, 2026
। पुलिस द्वारा लोगों को समझाइश दी जा रही है, लेकिन माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है।
CG Accident : कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ग्राम बलगी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को सीधी टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान रामेश्वर दास (35 वर्ष), निवासी सुमेधा सलिहा भांठा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने काम से कहीं जा रहा था, तभी अचानक तेज गति से आ रही हाइवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही बांकी मोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। पुलिस द्वारा लोगों को समझाइश दी जा रही है, लेकिन माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है।
Related Posts
More News:
- 1. Cyber Fraud : 29 लाख की साइबर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार
- 2. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें स्वयंभू बाबा महाकालेश्वर के दर्शन, देखें Live
- 3. Punjab: 26 साल बाद भाखड़ा नहर ने उगला राज, पानी से बाहर निकली लापता मारुति वैन, चार ने गंवाई थी जान
- 4. Assam Assembly : असम में UCC बिल पेश, हिमंत सरकार का बड़ा कदम; विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, लिव-इन रिलेशनशिप पर सख्त नियम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

