Breaking News
Create your Account
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह दिखाएंगे आदिवासी जीवन पर बनी फिल्म, मुख्यमंत्री को भी दिया निमंत्रण
भोपाल। अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को बैतूल के आदिवासियों के विद्रोह पर बनी फिल्म दिखाएंगे। विधानसभा के मानसरोवर सभागार में 13 जनवरी को फिल्म (जंगल सत्याग्रह) का प्रीमियर शो आयोजित किया जाएगा। दिग्विजय ने इस शो के लिए कांग्रेस और भाजपा के विधायकों, सांसदों, पूर्व विधायकों और मंत्रियों समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को निमंत्रण भेजा है। सिंह ने सीएम हाउस पहुंचकर इस शो के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को भी न्यौता दिया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य सीनियर कांग्रेस नेताओं को भी फिल्म के प्रीमियर शो में शामिल होने का न्योता दिया है। राज्यपाल मंगू भाई पटेल को भी वे निमंत्रण देने जाएंगे। दिग्विजय के पीएस सचिन वत्स और मीडिया कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह परिहार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को भी निमंत्रण भेजा है। साथ में मोहन सरकार के मंत्रियों और भाजपा विधायकों को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है।
बता दें कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक बहुचर्चित आंदोलन जंगल सत्याग्रह में बैतूल के आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ 1930 में विद्रोह का बिगुल फूंका था। इस आंदोलन में आदिवासी नायक सरदार गंजन सिंह कोरकू, सरदार विष्णु सिंह गोंड, ठाकुर मोहकम सिंह, रामजी कोरकू और जुगरू गोंड द्वारा 1930 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल और जमीन के लिए किए गए संघर्ष को फिल्म में दिखाया गया है। इस सत्याग्रह पर आधारित फिल्म जंगल सत्याग्रह का निर्माण बैतूल के स्थानीय कलाकारों ने किया है।
Related Posts
More News:
- 1. RTE Act: आरटीई 14,403 बच्चों को निजी स्कूलों में मिला आनलाइन प्रवेश, पारदर्शी डिजिटल प्रक्रिया से शिक्षा के अधिकार को मिला नया विस्तार : साय, फटाफट चेक करें नाम... और स्कूल
- 2. CG News : भीषण गर्मी का असर, छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूल बंद, बच्चों की सेहत को लेकर बड़ा फैसला
- 3. CG News : जग्गी हत्याकांड मामला : अमित जोगी को हाईकोर्ट का आदेश, 3 हफ्ते में करना होगा सरेंडर
- 4. Raipur City News : रेलवे स्टेशन के पास अवैध चाकू बिक्री का खुलासा, जनरल स्टोर्स से 8 बटनदार चाकू जब्त, दुकानदार गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

