Breaking News
Create your Account
CG News : घर में मिला BPCL कर्मचारी का शव, कलाई की नस कटी, 3 दिन पुरानी लाश से फैली सनसनी
- Rohit banchhor
- 17 Apr, 2026
पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
CG News : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के लालबाग इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब BPCL कर्मचारी अतुल शर्मा का शव उनके घर में संदिग्ध हालत में मिला। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अकेले रहने वाले अतुल शर्मा, जो रिटायर्ड फॉरेस्ट रेंजर के पुत्र बताए जा रहे हैं, की मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया है।
जानकारी के अनुसार, घर अंदर से बंद मिला और मृतक की कलाई की नस कटी हुई पाई गई। कमरे में खून फैला हुआ था, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
घटना का खुलासा तब हुआ, जब घर के केयरटेकर ने एक दिन पहले दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अगले दिन कॉलोनीवासियों को घर से बदबू आने लगी, जिसके बाद वार्ड पार्षद को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर बेड पर अतुल शर्मा का शव मिला, जो करीब 2–3 दिन पुराना बताया जा रहा है।
मौके पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों ने साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Stock Market Today 1 April: शेयर मार्केट की तूफानी शुरुआत, सेंसेक्स में 1900 और निफ्टी में 550 अंक से अधिक की उछाल
- 2. Gold Flake Cigarettes Seized: बिलासपुर में नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट का भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंची दिल्ली आईटीसी, रोजाना लाखों का कारोबार
- 3. Supreme Court: पवन खेड़ा मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची असम पुलिस, अग्रिम जमानत के खिलाफ अपील
- 4. Mahesh Babu Varanasi Movie Plot Leak: कुंभ का खतरनाक मिशन, एसएस राजामौली के ड्रीम प्रोजेक्ट वाराणसी का प्लॉट लीक! शिवभक्त रुद्र बने महेश बाबू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

