Breaking News
Create your Account
CG News : भीषण गर्मी का असर, छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूल बंद, बच्चों की सेहत को लेकर बड़ा फैसला
- Rohit banchhor
- 16 Apr, 2026
छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश शुरू होगा, जो 15 जून तक जारी रहेगा। तेज धूप और 40 डिग्री से ऊपर पहुंचते तापमान ने बच्चों की सेहत को खतरे में डाल दिया था, जिसके चलते यह फैसला समय से पहले लिया गया।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने हालात की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह ली। रिपोर्ट में साफ हुआ कि इतनी अधिक गर्मी बच्चों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। इसके बाद विभाग को तत्काल ग्रीष्मावकाश घोषित करने के निर्देश दिए गए।
वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस फैसले को मंजूरी देते हुए सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए अवकाश को पहले लागू किया गया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने भी औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा द्वारा जारी आदेश में साफ किया गया है कि भीषण गर्मी और लू के चलते यह निर्णय लिया गया है। अब छात्रों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी, जबकि अभिभावकों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: मुख्यमंत्री साय कल करेंगे 515 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ, किसानों को मिलेगा लाभ
- 2. Andhra Pradesh : झरने में नहा रही 3 सहेलियों की डूबने से मौत, चौथी रील बना रही थी; बचाने गई लड़की घायल
- 3. CG Crime : बुजुर्ग दंपती की हत्या का हुआ खुलासा, शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला हत्यारा
- 4. KKR vs LSG IPL 2026: KKR ने LSG को दिया 182 रन का टारगेट, राठी और यादव ने झटके एक एक विकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

