Create your Account
बर्थडे पार्टी में तमंचे के साथ डिस्को करना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सीखाया सबक...
- Rohit banchhor
- 17 Dec, 2024
हाथ में कट्टा लेकर फिल्मी गाने पर महिला डांसर के साथ डांस करता दिखाई दे रहा है
MP News : शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के कुचलौन गांव में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हथियार लहराकर महिला डांसर के साथ डांस करने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो झांसी के निवासी दिलीप राजपूत का है, जो अपने मामा कपूर लोधी के बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए कुचलौन आया था।
MP News : वायरल वीडियो में दिलीप हाथ में कट्टा लेकर फिल्मी गाने पर महिला डांसर के साथ डांस करता दिखाई दे रहा है। मामले में एडिशनल एसपी संजीव मुले ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद दिनारा थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक दिलीप राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के हथियारों का प्रदर्शन और अशांति फैलाने वाली घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Assam-Kerala-Puducherry Assembly Elections: असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 4 मई को आएगा रिजल्ट
- 2. UP Crime : कलयुगी बेटे ने उठाया का खौफनाक कदम, डांट से नाराज होकर पिता को सुलाई मौत की नींद
- 3. CG Breaking: जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को आजीवन कारावास, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला
- 4. Sukesh Chandrashekhar: 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत,जानिए पूरा मामला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

