Breaking News
:

कांग्रेस ने परमार दंपति के बच्चों को भेंट की 5 लाख की गुल्लक

कांग्रेस

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद सुसाइड करने वाले सीहोर जिले के कारोबारी दंपति के बच्चों से मिलने कांग्रेस नेता पहुंचे। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने परमार दंपति के बच्चों को पांच लाख रुपए की गुल्लक भेंट की है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह कदम कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भावनाओं के अनुरूप उठाया गया है।


जब वह अपनी भारत जोड़ों न्याय यात्रा के तहत राज्य के दौरे पर आए थे, तब उन्हें बच्चों ने गुल्लक भेंट की थी। नायक ने इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में भी भाजपा के नेता अमानवीयता का परिचय देते हुए जिस तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं, वह मानवीय गरिमा के पतन का जीवंत उदाहरण हैं। ऐसे समय भाजपा के लोग इन बच्चों से मिलना तो दूर इन बच्चों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त नहीं किए हैं।


यह भाजपाइयों की घृणा और नफरत, उनके चाल-चरित्र और चेहरे को प्रदर्शित करता है। पूर्व मंत्री वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की भावना के अनुरूप बच्चों को गुल्लक भेंट कर कांग्रेस ने अपने कर्तव्यों को निभाया है और बच्चों को इस संकट और दुख की घड़ी के समय अपना सार्मथ्य और संबल बनाये रखने का साहस देंगे। उनकी शिक्षा-दीक्षा की जिम्मेदारी भी हम सभी मिलकर उठायेंगे।


भाजपा का चरित्र मानवता की बजाय ढिंढोरा पीटना है, भाजपा के ठेकेदारों ने इन बच्चों को संवेदना तक नहीं दी, वह तो अपने स्वार्थ के लिए राजनैतिक स्वांग करती है। इस मौके पर कांग्रेस नेता शैलेन्द्र पटेल, कैलाश परमार, आशिफ जकी, राजीव गुजराती, बलवीर तोमर, देवेन्द्र पटेल, हरपाल सिंह, हरीश राठौर, विक्रम मस्ताल सहित अन्य मौजूद थे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us