Create your Account
हाथों में कटोरा लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक,भूपेंद्र सिंह ने फिर अपनी ही सरकार को घेरा
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामे का शिकार हो रहा है। मंगलवार को कांग्रेस विधायकों ने सत्र के दौरान विरोध प्रदर्शन किया, जब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक हाथों में कटोरा लेकर विधानसभा पहुंचे। उनका यह कदम राज्य सरकार के बढ़ते कर्ज के खिलाफ था। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि भाजपा सरकार मध्य प्रदेश को भिखारियों का प्रदेश बना रही है, क्योंकि राज्य का प्रत्येक नागरिक करीब 50 हजार रुपए के कर्ज में डूब चुका है। इस कर्ज के जरिए सरकार अपनी सुख-सुविधाओं को पूरा कर रही है।
MP News : सत्र के दौरान कांग्रेस नेताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने जमकर नारेबाजी की। उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा, "ये कटोरा सरकार के द्वारा राज्य को आर्थिक संकट में डालने का प्रतीक है। भाजपा सरकार कर्ज के जाल में राज्य को फंसा रही है।" वहीं, खुरई से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी अपनी ही सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा व्यवस्था सुधारने की कोशिश की है, लेकिन यदि सरकार के लोग ध्यान नहीं देंगे तो गड़बड़ी ठीक कैसे होगी।
MP News : उन्होंने अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि उन्हें बिना जांचे-परखे कोई जानकारी नहीं माननी चाहिए। भूपेंद्र सिंह ने पहले दिन विधानसभा में स्कूलों में बच्चों के यौन शोषण के मामलों को उठाया था और आरोप लगाया था कि अशासकीय शिक्षण संस्थाओं में व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। उन्होंने संबंधित मंत्री के जवाब पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को अधिकारियों द्वारा दिए गए जवाब की जांच कर सही जानकारी सदन में प्रस्तुत करनी चाहिए।
Related Posts
More News:
- 1. Bus Accident in Kullu: 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 4 की मौत, 18 घायल
- 2. CG News : अयोध्या की पावन धरती पर गूंजा छत्तीसगढ़ का स्वर, सत्संग मंडली ने जीता तीसरा स्थान
- 3. SRH vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, ऋषभ पंत की नाबाद 68 रनों की कप्तानी पारी ने दिलाई जीत
- 4. CG News: विदेश मंत्री एस. जयशंकर रायपुर पहुंचे, आईआईएम के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

