Create your Account
कांग्रेस के विधानसभा घेराव पर बीजेपी का तंज, वीडी शर्मा बोले-असफल’कांग्रेस का ’विफल’ घेराव...
- Rohit banchhor
- 16 Dec, 2024
कांग्रेस ने बता दिया है कि उसके लिए स्वयं के राजनैतिक स्वार्थ मध्यप्रदेश के जनता के हित से कहीं ऊपर हैं।
MP News : भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस के विधानसभा घेराव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस का यह असफल प्रदर्शन न सिर्फ उसके नकारा नेतृत्व को प्रदर्शित करता है, अपितु उसके विकास और संविधान विरोधी चरित्र को भी प्रमाणित करता है। विधानसभा में जनहित की चर्चाओं से भागकर, पारित होने वाले विधेयकों को अवरुद्ध कर कांग्रेस ने गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यप्रदेश की समस्त जनता से धोखा किया है। कांग्रेस ने बता दिया है कि उसके लिए स्वयं के राजनैतिक स्वार्थ मध्यप्रदेश के जनता के हित से कहीं ऊपर हैं।
MP News : विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब, कल्याण और सुशासन के लिए प्रतिबद्धित है। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में डॉ. मोहन यादव की डबल इंजन के सरकार के कार्यो के आधार पर ही मध्यप्रदेश की जनता निरंतर भाजपा को आशीर्वाद प्रदान करती है। कांग्रेस जिन वर्गों की हितचिंतक बनने का स्वांग रच रही है वे सभी वर्ग किसी न किसी रूप में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं से लाभान्वित है। कांग्रेस का यह घेराव सिर्फ मंचीय कार्यक्रम भाषणबाजी और आंतरिक गुटबाजी से अधिक कुछ नहीं था।
MP News : कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन नेताओं की छवि चमकाने का प्रयास बनकर रह गया-
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नकारा नेतृत्व पर पर्दा डालने के लिए आयोजित यह विरोध प्रदर्शन इन नेताओं की छवि चमकाने का प्रयास भर बनकर रह गया। कांग्रेस का यह पूरा कथित घेराव ही दिशाहीन होकर निरर्थक हो गया।
Related Posts
More News:
- 1. Instagram ला रहा पेड Plus फीचर, इतने में मिलेगा सब्सक्रिप्शन, साथ ही कई कंट्रोल टूल्स, स्टोरीज में भी होंगे कई बदलाव
- 2. GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया, कूपर कोनोली की नाबाद 72 रनों की पारी ने दिलाई जीत
- 3. CG Suspended : नशेड़ी शिक्षकों पर गिरी गाज, शराब पीकर स्कूल आने वाले प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक निलंबित
- 4. CG News : कबाड़ लोड करते समय 11 केवी तार की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत, दो गंभीर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

