Create your Account
कल से शुरू होगा विधानसभा का सत्र, भ्रष्टाचार, खाद-बीज और रोजगार के मुद्दे पर घेरेगा विपक्ष...
- Rohit banchhor
- 15 Dec, 2024
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कल से शुरू होने वाले पांच दिनी सत्र की तैयारियों का आज निरीक्षण किया।
MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। सत्र की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, खाद-बीज का संकट और रोजगार को अहम मुद्दा बनाएगा। आष्टा में मनोज परमार और उनकी पत्नी नेहा परमार की खुदकुशी के मामले को भी सदन में उठाने की तैयारी है। इन्वेस्टर्स समिट का मुद्दा भी जोर पकड़ेगा। कुल मिलाकर सत्र के पूरे हंगामेदार होने के आसार हैं। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कल से शुरू होने वाले पांच दिनी सत्र की तैयारियों का आज निरीक्षण किया।
MP News : इस दौरान उन्होंने सत्र के संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह के अनुसार 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलने वाले शीतकालीन सत्र में कुल पांच बैठके आयोजित की जाएंगी। अब तक विधानसभा सचिवालय को 888 तारांकित प्रश्न और 878 अतारांकित प्रश्न (कुल मिलाकर 1766 प्रश्न) प्राप्त हो चुके हैं। ध्यानाकर्षण की 178, स्थगन प्रस्ताव की 01, अशासकीय संकल्प की 14 और शून्यकाल की 47 सूचनाएं भी प्राप्त हुई है। इस सत्र में आठ विधेयकों पर चर्चा भी की जाएगी। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का यह चतुर्थ सत्र में महत्वपूर्ण मुद्दों पर आर्थिक, सामाजिक और कानून से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
MP News : नेता प्रतिपक्ष ने आज बुलाई विधायक दल की बैठक-
विधाानसभा सत्र के पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष से सत्र की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। कांग्रेस सत्र में सरकार को बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, खाद-बीज का संकट, रोजगार को लेकर घेरने की तैयारी की है। बैठक में मुद्दों को अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार ने भी जवाब देने के लिए कमर कसी है।
MP News : नव निर्वाचित विधायक पहले दिन लेंगे शपथ-
विधानसभा सत्र के पहले दिन तीन नव निर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। इसमें अमरवाड़ा से विधायक कमलेश शाह, बुधनी से विधायक रमाकांत भार्गव और विजयपुर से विधायक मुकेश मल्होत्रा को शपथ दिलाई जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सत्र में सारगर्भित चर्चा करने और पूरे जनहित के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए पूरे समय सत्र चलने देने की अपील की हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Modi Cabinet Decision: मोदी कैबिनेट की महिला आरक्षण विधेयक में संशोधनों को मंजूरी, लोकसभा सीटों की कुल संख्या 543 से बढ़कर 816 होने की उम्मीद, इसी सत्र में पेश करने की तैयारी
- 2. CG Weather : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज: आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, कोरबा में बरसे बादल, कई इलाकों में बारिश की चेतावनी
- 3. CG News : जमीन विवाद पर खूनी झड़प, एक युवक की मौत, 5 घायल
- 4. Chhattisgarh Census: छत्तीसगढ़ में 1 मई से शुरु होगा जनगणना का पहला चरण, पूछे जाएंगे 33 सवाल,ऑनलाइन भर सकेंगे जानकारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

