Create your Account
व्यावसायिक परिसर में लगी भीषण आग, चार दुकानें और कुछ आवास जलकर खाक...
MP News : रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा शहर के व्यस्त सिरमौर चौराहे से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक व्यावसायिक परिसर में रविवार दोपहर को भीषण आग लग गई। इस घटना में चार दुकानें और टॉप फ्लोर पर स्थित आवासीय परिसर जलकर पूरी तरह से खाक हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही तीन दमकल वाहनों के साथ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
MP News : बता दें कि घटना के दौरान दुकान संचालकों और स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि आग लगने के बाद करीब 45 मिनट तक दमकल वाहन घटनास्थल पर नहीं पहुंचे, जबकि घटना की सूचना समय पर दी गई थी। हालांकि, इस आरोप पर नगर निगम के अध्यक्ष वेंकटेश पांडे ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि सभी दमकल वाहन झलबदरी आश्रम में चल रहे 1008 कुंडीय यज्ञ स्थल पर तैनात थे। आग की जानकारी मिलते ही दमकल वाहनों को घटनास्थल पर रवाना किया गया था।
MP News : मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर रितु उपाध्याय ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, दुकान संचालकों को हुए नुकसान का आकलन अभी तक नहीं किया जा सका है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, अगले 3 घंटों में तेज आंधी और बारिश की संभावना
- 2. UP cabinet meeting: यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा, बलिया में खुलेगा मेडिकल कॉलेज
- 3. Allu Arjun Raka First Look: अल्लू अर्जुन का बर्थडे सरप्राइज, राका का फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस हुए एक्साइटेड
- 4. Srinagar Police: श्रीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पाकिस्तानी आतंकियों सहित कुल पांच लोग गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

