Create your Account
कल से लगेगा 10वाँ अंतरराष्ट्रीय वन मेला, राज्यपाल और सीएम करेंगे शुभारंभ...
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान पर सात दिवसीय 10 वा अंतरराष्ट्रीय वन मेला लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण की थीम पर 17 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। जिसका समापान 23 दिसंबर को किया जाएगा। मेले को लेकर जानकारी देते हुए वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने बताया कि 17 दिसंबर को शाम 5:00 बजे राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अंतरराष्ट्रीय वन मेले का शुभारंभ करेंगे। इस वन मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को लघु वनोपज के माध्यम से मध्य प्रदेश की औषधि और पौधों की जानकारी उपलब्ध करवा कर लघु वनउपज निगम के द्वारा बनाई जा रहा है विभिन्न प्रकार के उत्पादों से लोगों को रूबरू करवाना है।
MP News : इसके साथ ही इस मेले में बड़ी संख्या में महिलाओं की सह भागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री दिलीप अहिरवार ने बताया कि मेले में 300 स्टॉल्स लगाए जा रहे हैं। जिसमें प्रदेश के जिला यूनियन,वन धन केंद्र, जड़ी बूटी संग्रहक,उत्पादक, कृषक, आयुर्वेदिक औषधि निर्माता, परंपरागत भोजन सामग्री के निर्माता एवं विक्रेता अपने अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर विक्रय करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में विभिन्न शासकीय विभाग द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई जा रही है। इसके अलावा 19 और 20 दिसंबर को मेला स्थल पर लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
MP News : जिसमें श्रीलंका, नेपाल, और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि भाग लेंगे। 21 दिसंबर को क्रेता विक्रेता सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें उच्च गुणवत्ता युक्त औषधीय पौधे जड़ी बूटियां के क्रिया विक्रय अनुबंध किए जाएंगे । उन्होंने बताया कि मेल स्थल पर ओपीडी का भी संचालन होगा जिसमें आयुर्वेदिक पद्धति से चिकित्सा निशुल्क परामर्श देंगे। प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायिका मालिनी अवस्थी और हास्य कलाकार एहसान कुरैशी भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Harivansh Rajya Sabha Nominated: रिटायरमेंट के एक दिन पहले हरिवंश की राज्यसभा में वापसी, JDU के पास ही रहेगा उपसभापति का पद, किए गए मनोनीत
- 2. Diesel Petrol Prices: मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार ने डीजल पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, महंगा होगा हवाई सफर, जानें पेट्रोल के भाव
- 3. UPPSC RO ARO Final Result 2023 : यूपीपीएससी आरओ-एआरओ का परिणाम जारी, 419 अभ्यर्थी सफल; अनिल पांडेय बने टॉपर
- 4. MP News : मध्य प्रदेश में IPS अधिकारियों को सौंपे गए विभिन्न संभागों के प्रभार, ADG राजा बाबू सिंह को मिली शहडोल की कमान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

