Breaking News
Create your Account
वेतन नहीं मिला तो टावर पर चढ़ा युवक, नीचे उतारने में पुलिस के छुटे पसीने, देखें वीडियो...
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के श्यामलाहिल्स स्थित सीएम हाउस से 100 मीटर की दूरी पर एक युवक टावर पर चढ़ गया। युवक सिक्यूरिटी गार्ड है और समय पर वेतन न मिलने से नाराज था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नीचे उतार लिया है। बता दें कि सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाला विनोद भोपाल के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित नया बसेरा का रहने वाला है। टीटी नगर दशहरा मैदान में लगे भोपाल उत्सव मेले में सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी की थी।
MP News : मेला तो खत्म हो गया लेकिन उसे वेतन नहीं मिला। बार-बार सिक्योरिटी एजेंसी में बात करने पर उसे आश्वासन मिलता रहा इसलिए त्रस्त होकर टावर पर चढ़ गया और ऊपर से ही कूदने की धमकी देने लगा। पुलिस की समझाइश के बाद युवक को टावर से नीचे उतारा गया। सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर से बात करने पर 12 जनवरी को वेतन देने का आश्वासन मिला है। पुलिस ने युवक को समझाइश देकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. GT vs KKR IPL 2026: कोलकाता ने गुजरात के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग-11
- 2. CG Breaking: जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को आजीवन कारावास, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला
- 3. RCB vs LSG IPL 2026 : आरसीबी ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन
- 4. Share Market: भारी उतार-चढ़ाव के बाद बाजार हरे निशान पर बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

