Breaking News
Create your Account
सपा का आरोप एमपी में अधिकारियों की मिली भगत से सहारा स्टेट की जमीनें कौड़ियों के भाव बिकी, जांच की मांग
भोपाल। राजधानी भोपाल में आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश में हो रहे घोटाले को उजागर किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी विधायक संजय पाठक पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। यादव ने बताया कि भोपाल, जबलपुर और कटनी में सहारा की जमीन कौड़ियों के भाव बेची गई। सहारा स्टेट की 110 एकड़ जमीन संजय पाठक को अधिकारियों की मिली भगत से महज 48 करोड रुपए में दे दी गई। जबकि कोर्ट ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि 100 एकड़ जमीन 125 करोड़ में दी जाएगी।
उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि भोपाल के मक्सी में सहारा की 110 एकड़ जमीन जिसकी कीमत लगभग 125 करोड़ रुपए आंकी गई थी उसे विधायक संजय पाठक और भ्रष्ट अधिकारियों की मिली भगत से मात्र 48 करोड़ रुपए में बेच दी गई। ठीक इसी प्रकार जबलपुर की 100 एकड़ जमीन जिसकी कीमत 200 करोड़ थी उसे मात्र 20 करोड़ रुपए और कटनी की 100 एकड़ जमीन को भी बहुत ही कम दामों में संजय पाठक के परिवार की कंपनी को ही बेची गई। गौरतलब है कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक सहारा की जो भी जमीन बिकेगी उसका पैसा सेवी और निवेशकों को जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मध्यप्रदेश में कोर्ट के नियमों को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया है। तो अब सपा ने इस मामले में जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : सीएम योगी ने आहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण और रोजगार मेले का किया उद्घाटन, बोले- औद्योगिक अशांति फैलाने वालों से सावधान रहे
- 2. Chahal-Taniya Controversy : ‘क्यूट’ मैसेज से शुरू हुआ विवाद अब कोर्ट तक पहुंचा, युजवेंद्र चहल ने एक्ट्रेस तानिया चटर्जी पर मानहानि का किया केस
- 3. MP Accident : घर से 100 मीटर पहले खत्म हुआ सफर, सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत, गांव में पसरा मातम
- 4. CG News : पहले बचाया, फिर बनाया शिकार, सांभर को मारकर मांस बांटने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

