Create your Account
CG News : पहले बचाया, फिर बनाया शिकार, सांभर को मारकर मांस बांटने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 18 Apr, 2026
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।
CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पानी की तलाश में जंगल से भटककर गांव पहुंचे एक सांभर के साथ पहले सहानुभूति दिखाई गई, लेकिन बाद में उसी जानवर को मारकर उसका मांस बांट लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, गांव में पहुंचते ही सांभर पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने शुरुआत में उसे कुत्तों से बचाया, लेकिन कुछ ही समय बाद हालात बदल गए और घायल सांभर को मारकर उसका मांस आपस में बांट लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के घरों से मांस के टुकड़े भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। तनमय कौशिक के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान 4-5 घरों से सांभर के मांस के अवशेष मिले हैं, जिनके सैंपल लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. BJP Meeting at Amit Shah Residence : अमित शाह के आवास पर भाजपा की बड़ी बैठक, चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल और संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी
- 2. FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट की रेस हुई इंटरेस्टिंग; 7-7 गोल के साथ मेसी और एमबाप्पे बराबरी पर, जानिए क्या कहता है नियम?
- 3. MP News : फोटो को लेकर विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- 4. CG News : किसान से 60 हजार की उठाईगिरी, बाइक की डिक्की से कैश पार करते सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

