Breaking News
Create your Account
एटीएस की हिरासत से भागे युवक की नीचे गिरने से मौत, 9 अधिकारी निलंबित, गुरुग्राम में भी केस दर्ज...
- Rohit banchhor
- 10 Jan, 2025
दरअसल एमपी एटीएस की हिरासत से भाग रहे एक युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी।
MP News : भोपाल। टेरर फंडिंग के मामले में पूछताछ करने गुरुग्राम गई मध्य प्रदेश एटीएस की हिरासत से छलांग लगाने वाले युवक के मामले में एटीएस के कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। गुरुग्राम की स्थानीय पुलिस ने जहां हत्या का मामला दर्ज किया है। वही मध्य प्रदेश एटीएस ने भी 9 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल एमपी एटीएस की हिरासत से भाग रहे एक युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी।
MP News : इसमें एटीएस की लापरवाही उजागर हुइ थी इस मामले में एटीएस अधिकारियों पर गाज गिरी है। मामले में शामिल रहे टीम के 9 सदस्यों को एडीजी इंटेलीजेंस योगेश देशमुख के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार एमपी एटीएस की टीम इनपुट के बाद टेरर फंडिंग और साइबर फ्रॉड के मामले में पूछताछ करने गुरूग्राम गई थी। जहां गुरूग्राम से 6 लोगों को हिरासत में लिया। जिसमें से एक युवक होटल की तीसरी मंजिल से कूद गया और उसकी मौत हो गई।
MP News : गुरुग्राम में एटीएस की टीम के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एटीएस के अधिकारियों को गुरुग्राम के धुनेला गांव के पास एक सोसाइटी से आतंकी फंडिंग से जुड़े साइबर अपराध के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। जहां पुलिस ने अभियान चलाकर 6 लोगों को हिरासत में लिया था। इनको पकड़ने के बाद एक होटल में पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान युवक ने टॉयलेट जाने की बात कही। वह बाहर बालकनी के पास चला गया।
MP News : इसी दौरान उसने भागने के लिए छलांग लगा दी और फिसल गया. ऊंचाई ज्यादा होने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया.जिसे एटीएस टीम अस्पताल ले गई. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : गेहूँ खरीदी 9 अप्रैल से शुरू : CM डॉ. मोहन यादव ने किसानों और स्वयंसेवी संस्थाओं से वर्चुअल संवाद में व्यवस्था सुगम बनाने का दिया निर्देश
- 2. ED raid Kolkata: चुनाव से पहले ED का बड़ा एक्शन, ममता के करीबी DCP के घर छापा
- 3. Unified Civil Code Implemented in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफाइड सिविल कोड, महिलाओं को संपत्ति पंजीयन में बड़ी राहत, साय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले, पढ़ें पूरी खबर
- 4. KKR vs SRH IPL 2026: हैदराबाद ने कोलकाता को दिया 227 रन का टारगेट, KKR के लिए मुजरबानी ने झटके 4 विकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

