Breaking News
Create your Account
मजदूरी नहीं मिली तो हम्माल बन गए चोर, पुलिस ने किया, लाखों का माल बरामद...
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल की जीआरपी थाना पुलिस ने 15 दिनों की अथक मेहनत के बाद एक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो रात्रि के समय आउटर से पहले रुकने वाली चिन्हित ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने एक चोर के कब्जे से करीब साढ़े पांच लाख रुपए का माल बरामद किया है। जिसमें 8 मोबाईल, 6 लेपटाप, 4 ट्रॉली बेग तथा घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ जेवरात और कपड़े शामिल है। साथ ही उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करने के लिए टीम लगी हुई हैं।
MP News : जीआरपी थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आया आशिफ मूल रूप से हम्माली करने का काम करता था। लेकिन बीच-बीच में मजदूरी नहीं मिली तो वह आउटर से पहले रुकने वाली ट्रेनों में चढ़कर चोरी करने लगा। उसने कुछ दिनों बाद यह आइडिया अपने अन्य साथियों को बताया तो वह भी उसके साथ इस काम में शामिल हो गए। यह लोग रात्रि के समय आउटर से पहले रुकने वाली कुछ चिन्हित ट्रेनों में चोरी की वारदात करते थे। इन्होंने दो बाइक इस काम में लगा रखी थी।
MP News : एक युवक ट्रेन की एसी बोगी में चढ़ता था और वहां से ट्रॉली बैग सहित अन्य सामान नीचे फेंक देता था। उसके बाद यह चार लोग मिलकर सामान को ठिकाने लगते थे। पुलिस ने 15 दिनों तक रात्रि के समय ब्रिज के नीचे बैठकर संदिग्धों पर नजर रखी, उसके बाद इसकी तस्वीर साफ हुई तो पहले आरोपी आशिफ को गिरफ्तार किया। वहीं उसके तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास किया जा रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Digital Arrest : नकली पुलिस बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, रेप केस का डर दिखाकर रिटायर्ड इंजीनियर से ऐंठे 80 हजार
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डोंगला में खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान पर आयोजित सत्र में हुए शामिल
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यस्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 का किया शुभारंभ, बच्चों को नि:शुल्क साइकिल और पुस्तकें की वितरित
- 4. America Iran Peace Talks Failed: अमेरिका के आगे नहीं झुका ईरान…शांति वार्ता फेल, खाड़ी में फिर मचेगी तबाही, पाकिस्तान निकला दगाबाज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

