Breaking News
Create your Account
अनियंत्रित ट्रक कच्चे मकान पर जाकर पलटा, मां-बेटी की मौत, दो घायल...
- Rohit banchhor
- 16 Jan, 2025
इस घटना से क्षेत्र में चीख-पुकार मचा दी और स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।
MP News : शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में गुरुवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। लुधावली-बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर एक कच्चे मकान पर पलट गया, जिससे घर के अंदर मौजूद मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए हैं। इस घटना से क्षेत्र में चीख-पुकार मचा दी और स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।
MP News : बता दें कि गुरुवार दोपहर को तेज गति से आ रहे ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और कच्चे मकान पर पलट गया। ट्रक के गिरने से मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे घर में मौजूद मां और बेटी की दबने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया और उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।
MP News : घायल व्यक्तियों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां और बेटी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, हादसा कैसे हुआ और ट्रक अनियंत्रित क्यों हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : घर में फंदे पर लटकी मिली युवती, जांच में जुटी पुलिस
- 2. CG News : डुबान क्षेत्र के लिए जीवनदायिनी पहल, धमतरी में शुरू हुई “वॉटर एंबुलेंस सेवा, अब मिनटों में मिलेगा इलाज
- 3. PM Modi : ‘संसद इतिहास रचने के करीब…’ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में PM मोदी का बड़ा ऐलान : 16 अप्रैल से महिला आरक्षण पर चर्चा
- 4. MP News : मध्य प्रदेश में IPS अधिकारियों को सौंपे गए विभिन्न संभागों के प्रभार, ADG राजा बाबू सिंह को मिली शहडोल की कमान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

