Breaking News
Create your Account
भोपाल में मकर संक्रांति का उत्साह, बीजेपी विधायक ने पतंग उड़ाई तो महिला नेत्री ने दी ढील...
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। विधायक भगवान दास सबनानी ने तात्या टोपे मंडल महिला मोर्चे के मकर सक्रांति उत्सव में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने जमकर पतंगबाजी भी की। जब विधायक ने पतंग उड़ाई तो महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता जैन अनुरागी ने चरकी से डोर को ढील दी।
MP News : महिला मोर्चा तात्या टोपे मंडल द्वारा इस अवसर पर बच्चों, महिलाओं और उपस्थित जन समुदाय को पतंग, डोर और चरकी वितरण के साथ ही तिल गुड़ के लड्डू ओर स्वल्पाहार कराया गया। विधायक सबनानी ने महिला मोर्चे द्वारा आयोजित कार्यक्रम को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित निरूपित करते हुए ऐसे आयोजनों को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए बहन कविता अनुरागी और मोर्चे की बहनों के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अनुकरणीय है।

MP News : इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता जैन अनुरागी ने सभी उपस्थितों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृ शक्ति द्वारा ही बच्चों को संस्कारित किया जाता है। यह हम महिलाओं का दायित्व है कि हम अपने बच्चों को भारतीयता और सनातन भारतीय संस्कृति से जोड़े रखें। इसी विचार को दृष्टिगत रख इस आयोजन की रूपरेखा हम बहनों ने तैयार की।
Related Posts
More News:
- 1. Horoscope : हनुमानजी इन राशि वालों पर हमेशा रखते हैं विशेष कृपा, धन-दौलत की नहीं रहती कमी, जानें अन्य राशियों का हाल
- 2. ISRO: गगनयान मिशन में बड़ी सफलता, ISRO ने पूरा किया इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई
- 3. IPL 2026: चिन्नास्वामी के DJ पर क्यों भड़की चेन्नई सुपर किंग्स, BCCI से की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला
- 4. CG Crime: अंबिकापुर में महिला से रेप और हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट में मिली थी प्लास्टिक की बोतल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

