Breaking News
:

दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूट, सीसीटीवी फुटेज में आवेदक ही आ रहे नजर, पुलिस जांच में उलझी

5 लाख रुपए की लूट

भोपाल। राजधानी भोपाल के चुनाभट्टी थाना अंतर्गत आने वाले कोलार गेस्ट हाउस के पास दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूट हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक कोलार गेस्ट हाउस के पास दिनदहाड़े कलेक्शन एजेंट से 15 लाख रुपए की लूट हुई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक्टिवा को टक्कर मारकर वारदात को अंजाम दिया। वे पैसों से भरा बैग लूटकर भाग निकले।


पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। लेकिन अब तक सीसीटीवी फुटेज से कोई क्लू नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में सिर्फ आवेदक ही आते जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस सस्पेक्ट को तलाश कर रही है। फरियादी का कहना है की लुटेरे पल्सर व अपाचे बाइक पर सवार थे। चूनाभट्टी पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को हवाला का अंदेशा है। पुराने शहर से पैसा नए शहर में आ रहा था। चूनाभट्टी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ झपटमारी का केस दर्ज किया है।


चूनाभट्टी थाना प्रभारी भूपेंदर संधू ने बताया कि जानकी नगर निवासी साहिल मयूर के साथ मिलकर काम करता है। मयूर ने कलेक्शन एजेंट साहिल से बोला कि पुराने शहर से सोनू नाम के युवक से 15 लाख रुपए लेकर आओ। यह पैसा उधार मंगाया गया था। साहिल के साथ रोहित एक्टिवा पर सवार होकर दोपहर डेढ़ बजे 15 लाख रुपए लेकर लौट रहा था। पैसे ब्लू रंग के बैग में रखे थे।


दोनों अभी कोलार गेस्ट हाउस से थोड़ा आगे बढ़े थे, तभी पल्सर व अपाचे बाइक पर सवार दो लड़के आए। उन्होंने साहिल की गाड़ी को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद पैसे से भरा बैग छीनकर भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन बताए गए तथ्यों के आधार पर उलझ भी रही है।क्योंकि जिस जगह पर लूट होने की बात कही जा रही है वहां की जब सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो सिर्फ आवेदक ही उसमें नजर आए हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us