Create your Account
Raipur City News : कंकाली तालाब में शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
- Rohit banchhor
- 07 Feb, 2026
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया।
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत कंकाली तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। तालाब में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया।
प्रारंभिक जांच में मृतक के पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के रहवासियों से पूछताछ कर रही है, वहीं घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
पुरानी बस्ती थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा गया। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस हत्या, हादसा या अन्य किसी कारण से मौत की आशंका को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Chinese manjha: चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद राज्य सरकार ने लगाई पूर्ण रोक, उल्लंघन पर हत्या का मुकदमा होगा दर्ज
- 2. Ben Stokes Injury : बेन स्टोक्स को लगी चोट : चेहरे की हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो
- 3. MP: इंदौर में संत रविदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, बोले- संतों की वाणी आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने का कर रही है कार्य
- 4. UP: उत्तर प्रदेश के हर जिले में बनेगा सरदार पटेल रोजगार और औद्योगिक जोन, इन सेक्टर में मिलेगी नौकरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

