Breaking News
:

स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक की की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में पसरा मातम

स्वामी विवेकानंद जयंती

दतिया: स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बड़ौनी कन्या माध्यमिक विद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस दौरान एक दुखद घटना घटी, जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष तिवारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आया।


कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विद्यालय में इस दुखद घटना के बाद शोक का माहौल है, और पूरे स्कूल में एक खामोशी छा गई है।


स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित इस सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने उत्साह के साथ भाग लिया था, लेकिन इस हादसे ने आयोजन को गहरे शोक में बदल दिया। प्रशासन और स्कूल के अधिकारियों ने घटना पर शोक व्यक्त किया है और प्रधानाध्यापक के परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।

Popular post

Live News

Latest post

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us