Create your Account
PM Modi: असम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, गुवाहाटी में किया चार किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो
PM Modi: गुवाहाटी: इस साल पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीतिक माहौल धीरे-धीरे गरमाने लगा है। पश्चिम बंगाल में चुनावी शंखनाद करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ।
PM Modi: पीएम मोदी ने गुवाहाटी हवाई अड्डे से अजारा तक लगभग चार किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रोड शो में भाजपा समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। इसके बाद सरुसजाई स्टेडियम में आयोजित पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘बागुरुम्बा’ में प्रधानमंत्री ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पीएम मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की और उन्हें असम के विकास में अहम योगदान देने वाला बताया।

PM Modi: प्रदेश भाजपा ने यह भव्य राजनीतिक आयोजन किया, जिसमें सीएम सरमा के अलावा कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पीएम का स्वागत बोडो संस्कृति की समृद्ध परंपराओं के अनुसार किया गया। उन्हें बोडो समाज के महान नेता बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा का चित्र, पारंपरिक अरनाई शॉल और सर्जा भेंटकर सम्मानित किया गया।
PM Modi: मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, “प्रधानमंत्री जी की मेजबानी करना हमारे लिए गौरव की बात है। बोडो संस्कृति के सम्मान और एकता का यह आयोजन यादगार बन गया।” यह दौरा असम में भाजपा की चुनावी तैयारियों को मजबूती देने वाला साबित हुआ।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : बैतूल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया आध्यात्मिक महासम्मेलन में शिरकत, जैविक खेती, 2047 तक विकसित भारत और आदिवासी परम्परा पर दिया जोर
- 2. CG Crime : प्लास्टिक टब में छिपा था 36 लाख का गांजा, बालोद पुलिस ने खोला तस्करी का हाईटेक राज, 5 गिरफ्तार
- 3. PhonePe यूजर्स के लिए बड़ा झटका, अब Wallet यूज नहीं करने पर कटेंगे 100 रुपये!
- 4. Raipur City News : थाने के सामने टायर दुकान में आग लगने से मची अफरा-तफरी, दमकल की टीम मौके पर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

