Breaking News
Create your Account
संवाद व समन्वय से जल्द होंगे सभी जिलों में संगठन पर्व संपन्न : वीडी शर्मा
- Rohit banchhor
- 13 Jan, 2025
जल्द से जल्द सभी जिलों में जिला संगठन पर्व पूरा हो जाएगा और प्रदेश के सभी 62 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।
MP News : भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णदत्त शर्मा ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय मेंं मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व चल रहा है। संगठन पर्व की शुरूआत बूथ समिति से हुई थी, इसके बाद मंडल और अब जिला संगठन के चुनाव भी संपन्न होने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव की एक पद्धति है। उसी पद्धति के तहत परस्पर संवाद व समन्वय से मंडल अध्यक्षों का चुनाव संपन्न हुआ और दो-तीन दिनों में जिला संगठन पर्व भी संपन्न हो जाएगा। दो जिलां के जिला अध्यक्षों की घोषणा हो गयी है, उन्हें बधाई देता हूं।
MP News : विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ऐतिहासिक रूप से उमंग व उत्साह के साथ जिला संगठन पर्व के कार्य को पूरा कर रहे हैं। पार्टी के कार्यों को आगे ले जाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। पार्टी की पद्धति के अनुसार संवाद व समन्वय से जिलों में जिला संगठन चल रहा है। जल्द से जल्द सभी जिलों में जिला संगठन पर्व पूरा हो जाएगा और प्रदेश के सभी 62 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।
MP News :
कांग्रेस ने महात्मा गांधी के विचारों का दुरूपयोग व बाबा साहब का हमेशा अपमान किया-
वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी के विचारों का हमेशा दुरूपयोग किया और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। कांग्रेस ने बाबा साहब का एक नहीं बार-बार अपमान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के कक्ष में लगे पोस्टर में महात्मा गांधी और बाबा साहब की फोटो से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की फोटो बड़ी लगाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शर्मा ने कहा कि पटवारी बताएं कि महात्मा गांधी और बाबा साहब से राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे क्या बड़े हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी और बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने और जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।
MP News : उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती है। दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के जींस में अंग्रेजों का खून है। दिग्विजय सिंह ने कभी विशेष समुदाय को लेकर टिप्पणी नहीं की, हमेशा हिंदुत्व की आलोचना करते रहे हैं। कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को मध्यप्रदेश और देश की जनता पूरी तरह से पहचान चुकी है।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 : KKR की चार हार के बाद BCCI की मार! अजिंक्य रहाणे पर लगा लाखों का जुर्माना; जानें पूरा मामला
- 2. Amit Shah Convoy Incident: बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, Amit Shah की सुरक्षा में चूक पर DC समेत 4 पुलिस अफसर सस्पेंड
- 3. Bateshwar Dham: बटेश्वर धाम में हादसा: नवनिर्मित कॉरिडोर की यज्ञशाला का गुंबद गिरा
- 4. MP News : मध्य प्रदेश में IPS अधिकारियों को सौंपे गए विभिन्न संभागों के प्रभार, ADG राजा बाबू सिंह को मिली शहडोल की कमान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

