Create your Account
MP News : 10वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, पेपर बिगड़ने के बाद फांसी लगाकर दी जान
- Rohit banchhor
- 26 Mar, 2026
परिजन उसे नीचे उतारने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
MP News : इंदौर। विजयनगर थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने परीक्षा के तनाव और डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रकाश चंद्र शेट्टी नगर की रहने वाली छात्रा ने सुबह करीब 5 बजे यह खौफनाक कदम उठाया। परिजन उसे नीचे उतारने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों के अनुसार छात्रा हाल ही में 10वीं की परीक्षा में पेपर बिगड़ने के बाद मानसिक रूप से परेशान थी और पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी। वह परिवार के साथ बातचीत भी कम कर रही थी।
पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को डिप्रेशन से जुड़ा माना है, लेकिन मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि छात्रा पर पढ़ाई या परीक्षा को लेकर किसी प्रकार का दबाव तो नहीं था।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.85 करोड़ की गांजा जब्त, राजस्थान का युवक गिरफ्तार
- 2. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
- 3. UP News : एक ही घर में खत्म हुई दो जिंदगियां, पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने भी दी जान
- 4. Stock Market Today June 2: अंतरराष्ट्रीय कमजोर संकेतों से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 322 अंक और निफ्टी 153 अंक फिसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

