Breaking News
Create your Account
सांसद आलोक शर्मा की दो टूक- लालघाटी से नेवरी मंदिर तक बनने वाली सड़क समय सीमा में पूरी हो...
MP News : भोपाल। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने शुक्रवार को लालघाटी से नेवरी मंदिर की 24 मीटर सड़क को लेकर कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह से कलेक्ट्रेट में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उपरोक्त सड़क का निर्माण समय सीमा में पूरा होना चाहिए। साथ ही अधिकारियों को विकास के कामों में भविष्य की प्लानिंग को ध्यान में रखना होगा। इस दौरान उनके साथ महापौर मालती राय, प्रियंका मिश्रा, मनोज राठौर सहित पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी उपस्थित थे।
MP News : इन लोगों द्वारा सांसद आलोक शर्मा को बताया गया कि यह रोड 24 मीटर की बनना प्रस्तावित है। जबकि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इसे 17 मीटर की बनाने जा रहे हैं। इस बात को लेकर सांसद आलोक शर्मा से इन्फेंट्री के ब्रिगेडियर ने भी चर्चा की थी। उनका कहना था कि इस रोड पर इस रोड पर से सेना के बड़े-बड़े ट्रक, स्कूल की गाड़ियां और सेना के मैनपॉवर का मूवमेंट होता है। कई बार इस रोड पर जाम लगने की स्थिति बन जाती है। सुरक्षा की दृष्टि से भी इस रोड को चौड़ा होना चाहिए। जिससे आवागमन की सुविधा सुलभ हो सके।

MP News : बैठक में प्रस्तावित रोड के आसपास की कालोनियों और गुफा मंदिर से जुड़े लोग भी पहुंचे थे। इन सबका भी यहीं कहना था कि रोड की चौड़ाई कम नहीं की जाना चाहिए। गुफा मंदिर में सावन के महीने में मेला लगता है। अन्नकूट जैसे बड़े कार्यक्रम भी होते हैं। इस दौरान भी इस रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी पक्षों को सुनने के बाद सांसद आलोक शर्मा को आश्वस्त किया कि रोड जितनी प्रस्तावित है वह पूरी बनेगी।
MP News : कलेक्टर ने एडीएम सिद्धार्थ जैन को उपरोक्त सड़क का मौका मुआयना करने और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोड जितनी प्रस्तावित है, वह पूरी बनना चाहिए। किसी भी के दबाव में आकर इसे काम नहीं बनना चाहिए साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। सड़क की गुणवत्ता की जांच कराएं।
Related Posts
More News:
- 1. UP SIR: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट से कटे 2.05 करोड़ नाम, SIR के बाद कुल मतदाता 13.39 करोड़
- 2. CG News : JEE Mains की परीक्षा में पकड़ाया मुन्नाभाई, चप्पल में छिपाकर मोबाइल ले गया छात्र, गार्ड की सतर्कता से पकड़ा गया
- 3. CG Crime : शराब के झगड़े में खौफनाक अंत, दोस्त की हत्या कर घर में दफनाया शव, ‘आत्मा के डर’ से खुद थाने पहुंचा आरोपी
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित, 1000 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों की दी सौगात
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

