Breaking News
Create your Account
जंगलों में बाघ का मूवमेंट, दो लोगों का हुआ सामना, हड़बड़ाहट में स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त...
- Pradeep Sharma
- 10 Jan, 2025
वन विभाग और संबंधित प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस विषय पर तुरंत ध्यान दें और आवश्यक कदम उठाएं।
MP News : भोपाल। राजधानी के समीप चंदनपुरा में शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक करने वालों को दो बाघों के दर्शन हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाघ सड़क पार कर रहा था, तभी उसे बचाने के प्रयास में एक स्कॉर्पियो का दुर्घटनाग्रस्त होना भी सामने आया। घटना के समय गाड़ी में कोई सवार नहीं था। बाघ मित्र राशिद नूर ने तुरंत डीएफओ और वन विभाग को फोन कर सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
MP News : इस दौरान चंदनपुरा सड़क से सटे राजधानी परियोजना क्षेत्र में बाघ ने एक गाय का शिकार भी किया। मौके पर जाकर घटना की तस्वीरें खींची गई और पंजों के निशान भी दर्ज किए गए। यह क्षेत्र चंदनपुरा बाघ भ्रमण क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां 22 से अधिक बाघों का नियमित मूवमेंट होता है। इसके बावजूद, नगर निगम द्वारा इस क्षेत्र में लाइटें लगाई गई हैं और प्रतिदिन 400 से अधिक डंपर यहां से गुजरते हैं।
MP News : कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद यहां गैर-वन गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई जा रही है। ऐसे में यहां बाघ-मानव टकराव की संभावना बढ़ रही है, जिससे किसी बड़ी घटना के होने का खतरा मंडरा रहा है। चंदनपुरा के रहवासियों ने वन विभाग और संबंधित प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस विषय पर तुरंत ध्यान दें और आवश्यक कदम उठाएं।
Related Posts
More News:
- 1. Constable Suspended : आरक्षक को जिलाबदर बदमाश के साथ बर्थडे मनाना पड़ा महंगा, डीआईजी ने किया निलंबित
- 2. ED Raid : पंजाब में सियासी हलचल, मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, AAP ने भाजपा पर साधा निशाना
- 3. CG Police Transfer : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, आदेश जारी
- 4. CG Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत, साले और भाभी ने जीजा को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

