Breaking News
Create your Account
नवजात का गला काटने वाली मां और नानी गिरफ्तार, बच्ची की हालत में हो रहा सुधार, गोद लेने वाले भी आए सामने...
- Rohit banchhor
- 13 Jan, 2025
नवजात के सेहत में हो रहे सुधार के बाद कई लोगों गोद लेने के लिए भी सामने आए हैं।
MP News : भोपाल/राजगढ़। जन्म के बाद नवजात का गला काटकर कचरे के ढेर में फेंकने वाली मां और नानी को पुलिस ने बीती रात 12 बजे पकड़ लिया है। दोनों को उम्रकैद कराने पुलिस ने हत्या केस प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया है। दोनों ने मिलकर नवजात बेटी की हत्या करने गले पर काटे जाने के अलावा शरीर में 10 घाव किए थे। वहीं राजगढ़ से नवजात को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है।
MP News : पचोर पुलिस जन्म के 24 घंटे बाद ही नवजात बेटी को मारने के लिए शनिवार अल सुबह पचोर के मेला ग्राउंड मैदान में कचरे में फेंक दिया था। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से प्रसूताओं की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस बच्ची की मां मुस्कान बी पति सलमान निवासी मेला मैदान पचोर और नानी परवीन पत्नी अब्दुल हमीद तक पहुंचीं। पुलिस ने दोनों को रविवार को पकड़ा। मुस्कान का सारंगपुर अस्पताल में परीक्षण करवाया गया। इससे स्पष्ट हुआ कि उसने ही बच्ची को जन्म दिया था। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, 40 से ज्यादा प्रसूताओं की जानकारी जुटाई।

MP News : उधर जांच में सामने आया है की मुस्कान 3 साल से पति सलमान से अलग रह रही है। इस दौरान उसने पचोर में रहने वाले कानपुर निवासी पप्पू से अवैध संबंध बना लिए थे। इसी के चलते जन्म के बाद ही मासूम को मारने की कोशिश की गई और उसे कचरे में फेंक दिया गया। पुलिस ने पप्पू पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस जब मुस्कान को खोजती हुई पहुंची तो वह घर में खाना बनाते हुए मिली। राजगढ़ जिले की पचोर पुलिस ने नानी और बच्ची को जन्म देने वाली मां को पकड़ लिया है। लेकिन कई जवाब खोजना बाकी हैं।
MP News : प्रसव कराने वाले को खोजा जा रहा है। साथ ही मासूम के गले और शरीर में किस हथियार से चोट पहुंचाई गई। यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है, जन्म के बाद फेंके जाने से भी इस तरह के मार्क बन जाते हैं। दूसरी और भोपाल के गांधी चिकित्सालय महाविद्यालय हमीदिया अस्पताल में बच्ची का इलाज किया जा रहा है। जहां उसकी सेहत में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। नवजात के सेहत में हो रहे सुधार के बाद कई लोगों गोद लेने के लिए भी सामने आए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Andhra Pradesh : झरने में नहा रही 3 सहेलियों की डूबने से मौत, चौथी रील बना रही थी; बचाने गई लड़की घायल
- 2. UP Accident : स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता समेत तीन की मौत, महिला घायल
- 3. CG Crime : जमीन विवाद में युवक की हत्या, 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 3 कुल्हाड़ी और लोहे का पाइप बरामद
- 4. UP News : घर में फंदे पर लटकी मिली युवती, जांच में जुटी पुलिस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

