Breaking News
Create your Account
शुक्र का सूर्य से अधिकतम कोणीय सेपरेशन 10 जनवरी को : सारिका
- Rohit banchhor
- 09 Jan, 2025
एक निश्चित उंचाई तक पहुंचकर वह वापस नीचे क्षितिज की तरफ लौटता दिखता है ।
MP News : भोपाल। सूर्य की परिक्रमा करता शुक्र या वीनस आगामी दो सप्ताह तक आकाश में अपनी खास पहचान दिखाने जा रहा है। इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि शुक्रवार 10 जनवरी को शुक्र का सूर्य से कोणीय सेपरेशन सबसे अधिक होगा , इसे ग्रेटेस्ट इलोंगेशन ईस्ट कहा जाता है। इस समय स्काईवाचर्स के लिये इसे देखने को सबसे अच्छा मौका होगा । इस समय वीनस का क्षितिज से कोण 43 डिग्री होगा।
MP News : सारिका ने बताया कि आगामी दो सप्ताह में वीनस का पृथ्वी के क्षितिज से बनने वाला कोण बढ़ता जायेगा और यह 23 जनवरी को सबसे अधिक होगा । इस समय यह कोण बढ़कर 44 डिग्री हो जायेगा । इसे हाईएस्ट एल्टीटयूड इन दी इवनिंग स्काई कहा जाता है। सारिका ने बताया कि शुक्र कभी भी आकाश में अपनी उंचाई बढ़ाते हुये सिर के ठीक उपर मध्यरात्रि में नहीं आता है । एक निश्चित उंचाई तक पहुंचकर वह वापस नीचे क्षितिज की तरफ लौटता दिखता है ।
MP News : इसका कारण यह है कि यह पृथ्वी की कक्षा के अंदर है । इसलिये सूर्यास्त के बाद लगभग 4 घंटे तक ही दिखकर डूब जाता है तो सूर्य और चंद्रमा के बाद तीसरे सबसे चमकीले खगोलीय पिंड वीनस को देखिये शाम के पश्चिम आकाश में अपनी ऊंचाई और चमक को प्राप्त करते हुये।
Related Posts
More News:
- 1. Supreme Court: पवन खेड़ा मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची असम पुलिस, अग्रिम जमानत के खिलाफ अपील
- 2. RTE Act: आरटीई 14,403 बच्चों को निजी स्कूलों में मिला आनलाइन प्रवेश, पारदर्शी डिजिटल प्रक्रिया से शिक्षा के अधिकार को मिला नया विस्तार : साय, फटाफट चेक करें नाम... और स्कूल
- 3. Stock Market Today: ट्रंप की धमकी से शेयर बाजार Crash, सेंसेक्स खुलते ही 700 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम
- 4. CG Weather Update: 15 अप्रैल से हीट-वेव का अलर्ट, रायपुर में 41 डिग्री पर पहुंचा पारा, 4 दिनों में और बढ़ेगा तापमान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

