Breaking News
Create your Account
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में हर्षा रिछारिया की चर्चा, साध्वी के रूप में सोशल मीडिया पर बनीं सेंटर ऑफ अट्रैक्शन...
- Rohit banchhor
- 14 Jan, 2025
उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें वह साध्वी के वेश में रथ पर सवार दिखाई दे रही हैं।
Mahakumbh 2025 : प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु और संत-महात्मा आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे हैं। इसी महाकुंभ में एक महिला साध्वी हर्षा रिछारिया भी अपनी उपस्थिति से चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें वह साध्वी के वेश में रथ पर सवार दिखाई दे रही हैं।
Mahakumbh 2025 :
30 वर्षीय हर्षा रिछारिया का साध्वी रूप-
हर्षा रिछारिया, जो कि 30 वर्ष की हैं, महाकुंभ में साध्वी की वेशभूषा में दिखी। उन्होंने माथे पर तिलक और फूलों की माला पहनी थी। रथ पर सवार होकर महाकुंभ पहुंचीं हर्षा से एक महिला पत्रकार ने सवाल पूछा कि उन्होंने साध्वी बनने का निर्णय क्यों लिया। इस पर हर्षा ने बताया, "मैं उत्तराखंड से आई हूं और आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्य हूं। मैंने अपने पहले के जीवन को छोड़कर यह वेश धारण किया है। पिछले दो साल से मैं साध्वी के रूप में जीवन जी रही हूं।"
Mahakumbh 2025 :
सोशल मीडिया पर हर्षा की पहचान-
हर्षा रिछारिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उनके पुराने फोटोज और वीडियो भी लोगों ने शेयर करना शुरू कर दिया। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार, हर्षा एक सोशल एक्टिविस्ट और इंफ्लूएंसर हैं। उन्होंने अपने एक्स बायो में खुद को आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंदगिरी जी महाराज, निरंजनी अखाड़ा की शिष्य बताया है।
Mahakumbh 2025 :
शांति की तलाश में साध्वी बनीं हर्षा-
एक इंटरव्यू में हर्षा ने कहा, "जब आप जीवन में काफी कुछ हासिल कर लेते हैं, तो आपको एहसास होता है कि यह सब शांति नहीं देते हैं।" यही कारण है कि उन्होंने साध्वी बनने का रास्ता चुना। महाकुंभ में उनकी पस्थिति लोगों के लिए उत्सुकता और आकर्षण का कारण बन गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Cyber Fraud : APK फाइल भेजकर मोबाइल किया हैक, 9.28 लाख रुपए की ठगी, शातिर आरोपी यूपी से गिरफ्तार
- 2. MP High Court का बड़ा फैसला : दूसरे राज्य के OBC प्रमाण-पत्र पर मध्य प्रदेश में नहीं मिलेगा आरक्षण
- 3. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकालेश्वर के दर्शन, देखें Live
- 4. Vedanta Power Plant Blast: सिंघीतराई वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर ब्लास्ट में अब तक 9 मजदूरों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या, जांच के आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

