Breaking News
Create your Account
लोहड़ी, धरती मां की उदारता और किसानों के परिश्रम को प्रणाम करने का त्यौहार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- Rohit banchhor
- 13 Jan, 2025
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकारों को प्रशंसा-पत्र और पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में लोहड़ी पर्व धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में पंजाबी अकादमी, संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित लोहड़ी पर्व के भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सिख समुदाय को लोहड़ी पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रबी फसल की कटाई के साथ मनाया जाने वाला लोहड़ी पर्व धरती मां की उदारता को नमन करने और किसान भाइयों के परिश्रम को प्रणाम करने का त्योहार है।

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश में मनाया जाने वाला एक-एक त्यौहार आनंद और उत्साह भर देता है। पंजाबी समाज का हर आयोजन ऊर्जा से सराबोर कर देता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परमात्मा करे कि त्यौहार का यह आनंद बरसता रहे और हम त्यौहारों से ऐसे ही परस्पर आत्मीयता बढ़ाते रहें। कार्यक्रम में भोपाल-सीहोर संसदीय क्षेत्र के सांसद आलोक शर्मा, विधायक दक्षिण-पश्चिम भोपाल भगवानदास सबनानी, नेहा बग्गा, पंजाबी साहित्य अकादमी के डायरेक्टर इंदरजीत सिंह खनूजा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर लोहड़ी की परम्परागत रस्म में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अतिथि गायक कलाकार जोगेंद्र मेंहदी सहित अन्य कलाकारों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकारों को प्रशंसा-पत्र और पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
Related Posts
More News:
- 1. KKR vs LSG IPL 2026: KKR ने LSG को दिया 182 रन का टारगेट, राठी और यादव ने झटके एक एक विकेट
- 2. Strait Of Hormuz: ईरान ने बंद किया होर्मुज का रास्ता, बोला- अमेरिका ने वादा तोड़ा...
- 3. UPPSC RO ARO Final Result 2023 : यूपीपीएससी आरओ-एआरओ का परिणाम जारी, 419 अभ्यर्थी सफल; अनिल पांडेय बने टॉपर
- 4. Raipur City Crime: सेंट्रल ज़ोन पुलिस ने 132 हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाशों की परेड ली, सरप्राइज चेकिंग में 28 वारंटी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

