Breaking News
Create your Account
खाना खाते समय मजाक करना पड़ा महंगा, नाराज प्रॉपर्टी डीलर ने कार को मारी टक्कर, तीन घायल...
- Rohit banchhor
- 13 Jan, 2025
बाद में पुलिस ने पड़ताल के बाद विशाल मीणा सहित दो अन्य पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में हंसने का बदला लेना का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बीती देर रात दो समूह में तीन-तीन लोग खजूरी सड़क थाना अंतर्गत आने वाले एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। वहां सेमरा निवासी फरियादी कुशल श्रीवास्तव किसी बात पर हंस रहा था,जिसे देखकर आरोपी विशाल मीणा ने हंसने की बात पर उससे विवाद शुरू कर दिया। उसे शक था कि कुशल उसका मजाक उड़ा रहा है। इसके बाद कुशल और साथी वहां से निकल गए।
MP News : तब आरोपी ने अपनी फॉरच्यून कार से फरियादी की आई-10 को पीछे से फिल्मी स्टाइल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे आई-10 कार सवार कुशल श्रीवास्तव, उसके दोनों साले सनी गुप्ता और अंकित गुप्ता की कार सड़क की दूसरी तरफ गिरी।इससे तीनों को गंभीर चोट आई। राहगीरों ने उन्हें एम्बुलेंस से निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
MP News : बता दें आई-10 कार के एयरबैग खुलने से युवकों की जान बच गई है, इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जांच में सामने आया है कि टक्कर मारने वाला आरोपी शहर का एक प्रॉपर्टी डीलर हैं। पहले तो आरोपी विशाल मीणा ने पुलिस को गुमराह करने और सबूत छिपाने का भी काम किया। घटना को एक्सीडेंट बताने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने पड़ताल के बाद विशाल मीणा सहित दो अन्य पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया।
Related Posts
More News:
- 1. Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, सिल्वर ₹3300 टूटा; जानें आज के गोल्ड का रेट
- 2. Pune Rescue Center Escape: रेस्क्यू सेंटर से 13 बांग्लादेशी लड़कियां फरार, केयर टेकर के मुंह में कपड़ा ठूसा, कमरे में बंद किया और भाग निकली, देखें वीडियो
- 3. Firecracker Factory Blast Update: फैक्ट्री में धमाका, अब तक 18 की मौत, 6 घायल, कई मलबे में दबे
- 4. Pawan Khera: पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत वाले तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसले पर रोक, सुप्रीम कोर्ट बोला..असम की अदालत में ही जाना होगा, कांग्रेस नेता पर गिरफ्तारी की तलवार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

