Create your Account
रायपुर में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का आयोजन: सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और शेन वॉटसन जैसे दिग्गज होंगे शामिल
रायपुर: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। राजधानी रायपुर में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का आयोजन होने जा रहा है, जहां क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। यह महामुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
खिलाड़ियों का आगमन: 26 नवंबर से खिलाड़ियों का रायपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा, जिसके बाद 28 नवंबर को पहला मैच खेला जाएगा। इस लीग में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और शेन वॉटसन जैसे विश्वप्रसिद्ध खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिससे इस आयोजन का रोमांच और भी बढ़ जाएगा।
टूर्नामेंट की शुरुआत 17 नवंबर से टी20 फॉर्मेट में होगी। 28 नवंबर को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में पहला मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले भी रायपुर में ही आयोजित होंगे। यह रोमांचक प्रतियोगिता 8 दिसंबर तक चलेगी। रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों को इस लीग में विश्व स्तरीय क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा, जहां पुराने दिग्गज अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Shiv Sena (UBT) Crisis : उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, सांसद ओमराजे निंबालकर ने शिंदे गुट में जाने का किया ऐलान
- 2. CG Transfer न्यूज: मंत्रालय महानदी भवन में सचिवालय सेवा अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले, देखें लिस्ट
- 3. IND A vs AFG A: बारिश बनी विलेन, DLS से अफगानिस्तान ने भारत को चार रनों से हराया
- 4. CG Weather News : मानसून की चाल सुस्त, गर्मी का सितम बरकरार, प्रदेश में 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

