Breaking News
:

रेल यात्री सुरक्षा सप्ताह में जीआरपी ने यात्रियों को दिए सुरक्षा टिप्स, महिलाओं दिलाया पूर्ण सुरक्षा का भरोसा...

MP News

यह पहल यात्रियों को रेलवे स्टेशन और यात्रा के दौरान आत्मनिर्भर और सुरक्षित महसूस कराने के लिए की गई है।

MP News : भोपाल। जीआरपी स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल समेत मध्य प्रदेश के अनेक रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा एवं जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यात्रियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जीआरपी थाना भोपाल ने सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग अभियान चलाकर बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सप्ताहिक सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया।


MP News : इस कार्यक्रम के दौरान विकलांग और बीमार यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से व्हील चेयर आदि की व्यवस्था की गई। थाना प्रभारी जहिर खान ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि साल की शुरुआत में इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है।


MP News : जीआरपी टीम न केवल महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक कर रही है, बल्कि विकलांग और बीमार यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए भी प्रयासरत है। यह पहल यात्रियों को रेलवे स्टेशन और यात्रा के दौरान आत्मनिर्भर और सुरक्षित महसूस कराने के लिए की गई है।

Popular post

Live News

Latest post

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us