Breaking News
:

भीषण सड़क हादसा, छात्रों को लेकर जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल...

MP Accident

सभी छात्रों को हादसे के बाद पीपुल्स हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है।

MP Accident : भोपाल। राजधानी भोपाल के समीप भौंरी बाईपास पर निजी विश्वविद्यालय की बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण हादसे में इंजीनियरिंग के एक छात्र विनीत साहू की मौत हो गई,जबकि 6 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चिरायु मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है,जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में बस ड्राइवर सहित अन्य इंजीनियरिंग स्टूडेंट भी चोटिल हुए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है।


MP Accident : सड़क हादसा शहर के भोरी बायपास के पास हुआ था। हादसा इतना भयानक था की ट्रक टक्कर मारने के बाद कई मीटर दूर तक बस को घसीटते हुए ले गया। जिससे बस एक रूट से दूसरे रूट की ओर चली गई। आसपास के ग्रामीणों को जैसे ही हादसे के बारे में पता लगा वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस से पहले ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर बच्चों को बस में से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी राहत कार्य में तेजी के साथ जुटते हुए सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मौका देख इस बीच ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया।


MP Accident : पुलिस ने बताया कि हादसा भौरी बाईपास पर हुआ था। जहां छात्रों से भरी हुई बस जा रही थी और सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस का सामने का हिस्सा कचूमर बन गया। सभी बच्चे आईसर फैक्ट्री में बने प्लांट का विजिट करने गए थे।हादसे में 6 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल डॉक्टर्स की टीम बच्चों का इलाज करने में जुटी हुई है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त छात्र-छात्राएं विजिट से वापस लौट रहे थे उसी वक्त बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है।


MP Accident : टीआई ने बताया कि बिरसिंहपुर पाली के रहने वाले छात्र विनीत साहू की हादसे के बाद मौत हो गई है। उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया था। साथ ही छात्र विमल यादव और छात्र शिवम लोधी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उनका क्रिटिकल केयर में इलाज किया जा रहा है। बस के अंदर बैठे बाकी छात्र-छात्राओं को यानी करीब 29 छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। सभी छात्रों को हादसे के बाद पीपुल्स हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है।

Popular post

Live News

Latest post

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us