Breaking News
Create your Account
सवा पांच करोड़ का चूना लगाकर तीन साल से फरार जालसाज भूमाफिया दिल्ली से गिरफ्तार
भोपाल। राजधानी भोपाल के देहात क्षेत्र की बिलखिरिया पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे जालसाज भूमाफिया को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी के साथी को पुलिस करीब एक साल पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन टीकमगढ़ निवासी मांडवी साहू ने ग्राम कोकता स्थित अपनी जमीन का मुख्तारनामा रामदास साहू के बताए अनुसार सर्विस प्रोवाइडर राजेश द्विवेदी को करवा कर दिया था। रामदास साहू व अनुज साहू ने मुख्तारनामा की शर्तों का उल्लंघन करते हुए मांडवी साहू के फर्जी हस्ताक्षर कर 24 लोगों के पक्ष में पंजीकृत विक्रय पत्र निष्पादित कर दिए।
रामदास साहू ने मुख्तारनामा के बाद से अभी तक 5 करोड़ 25 लाख फरियादिया को नहीं दिए। न ही उसका कोई हिसाब-किताब दिया। वर्तमान में भी बिना नामाकंन कराए उसकी भूमि छोटे-छोटे प्लाट काटकर बेच दी। जांच के बाद पुलिस ने अमानत में खयानत व धोखाधड़ी की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही आरोपी राम दास साहू उर्फ आरडी साहू निवासी अयोध्या नगर व अनुज साहू निवासी पीरगेट फरार चल रहे थे। पुलिस ने 19 अप्रैल 2024 को आरोपी अनुज साहू को गिरफ्तार कर लिया था जबकि मुख्य आरोपी रामदास साहू फरार चल रहा था।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाई गई। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रामदास दिल्ली में है। लिहाजा टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। विगत 12 जनवरी 2025 को पुलिस ने आरोपी रामदास को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार 13 जनवरी को उसे कोर्ट में पेश कर 16 जनवरी तक के लिए रिमांड पर लिया गया।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.40 करोड़ का गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 तस्कर गिरफ्तार
- 2. Bengal Elections: बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी, शाह,योगी, हिमंत बिस्वा सरमा सहित 40 नाम, देखें लिस्ट
- 3. Hormuz Crisis: होर्मुज संकट के बीच US का यू-टर्न, रूसी तेल खरीद पर ट्रंप प्रशासन ने 16 मई तक बढ़ाई छूट, भारत को राहत
- 4. Beginning of Chardham Yatra: अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा की शुरुआत, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, जय मां गंगा-यमुना” के गूंजे जयघोष
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

