Breaking News
:

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी,मंदिरों में लगी रही भक्तों की कतार

MP News

इस दौरान तिल और गुड़ से बने लड्डू का भोग भी लगाया गया। देर शाम तक शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओ की कतार लगी रही।

MP News : भोपाल। आज सूर्य देव का मकर रशि में प्रवेश होने के साथ ही राजधानी में धूमधाम से मकर संक्रांति का उत्सव मनाया गया। श्रद्धालु सुबह से शाम तक पवित्र नदी और तालाबों में स्नान कर सूर्य की आराधना करते नजर आएं। इस दौरान तिल और गुड़ से बने लड्डू का भोग भी लगाया गया। देर शाम तक शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओ की कतार लगी रही।


MP News : बता दें की आज से खरमास के समाप्त होने के साथ ही गृह प्रवेश, विवाह और मांगकि कार्य भी शुरू हो जाएंगे। भौम पुष्य योग मे मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। यह सुबह 10.46 बजे से शुरू हुआ है जो कल 11.9 तक रहेगा। बड़वाले महादेव मंदिर व छोला विश्रामघाट के शिव मंदिर में सफेद व काले तिल से भगवान बटेश्वर व मुक्तेश्वर दरबार को रंग बिरंगी पतंगों से सजाया गया। तिल व गुड़ के साथ लड्डू और गजक का भी भोग लगाया गया।


MP News : इसके अलावा राजधावल्लभ मंदिर में मकर संक्रांति से खिचड़ी उत्सव शुरू हुआ हैं। वही श्रीजी मंदिर लखेरापुरा मे श्रीनाथ के विशेष शृंगार और खिड़ी और अन्य व्यंजनों को भोग लगाया गया। चार इमली में मेहंदीपुरा बालाजी हनुमान मंदिर में धार्मिक आयोजन शुरू हो गए जो देर रात तक चलेंगे। इसके अलावा अशोका गार्डन स्थित दुर्गा धाम शक्तिपीठ मंदिर में 9 कुंडीय हरिहरात्मक शक्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इस मौके पर यज्ञाचार्य पं. युगल किशोर शास्त्र व कथा आचार्य पं. रामदवस महाराज ने पर्यावरण शुद्धि के लए अपने घरों में नियमित हवन करने का संकल्प कराया।

Popular post

Live News

Latest post

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us