Breaking News
:

ऑफिस बैठकर रील बनाने वाली अफसर मैडम की शिकायत, पूर्व में भी रहा है विवादो से नाता

MP News

इसके कारण वह काफी ट्रोल हुई थीं और विवादों में आ गई थीं।

MP News : भोपाल। एमपी के नीमच के एक एडवोकेट ने एडीएम लक्ष्मी गामड़ की शिकायत की है। एडवोकेट ने आरोप लगाया है कि एडीएम सरकारी कार्यालय में बैठकर रील बनाती हैं, जबकि बाहर एडवोकेट और जनता सुनवाई के लिए परेशान होते हैं। लेकिन, उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। शिकायतकर्ता एडवोकेट ने एडीएम को पद से हटाने की मांग की है।


MP News : शिकायतकर्ता एडवोकेट दर्शन शर्मा ने बताया कि उन्होंने नीमच एडीएम लक्ष्मी गामड़ की शिकायत देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से की है। शिकायत में उन्होंने एडीएम लक्ष्मी गामड़ को पद से हटाने की मांग की है। एडवोकेट दर्शन शर्मा ने कहा कि एक तरफ एडीएम कार्यालय और न्यायालय में जनता और एडवोकेट परेशान होते हैं, वहीं दूसरी तरफ नीमच एडीएम लक्ष्मी गामड़ सरकारी कार्यालय में रील बनाती हैं। वह सरकारी काम करने से बचती हैं। ऐसे अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।


MP News : इस संबंध में एडीएम लक्ष्मी गामड़ ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। बता दें कि नीमच एडीएम सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य माध्यमों पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह पूर्व में भी सोशल मीडिया पर रील डालने और बनाने को लेकर विवादों में आ चुकी हैं। नीमच में पदस्थापना के दौरान ही एडीएम लक्ष्मी गामड़ ने अपने बंगले पर पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवानों से खटिया बुनवाई और इसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। इसके कारण वह काफी ट्रोल हुई थीं और विवादों में आ गई थीं।

Popular post

Live News

Latest post

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us