Create your Account
CG News : SBI के चीफ मैनेजर के घर बड़ी चोरी, सूने मकान को बनाया निशाना, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ
CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरों ने एसबीआई के चीफ मैनेजर के घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। परिवार के साथ रायपुर गए बैंक अधिकारी की गैरमौजूदगी में चोर खिड़की तोड़कर घर में दाखिल हुए और करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।
घटना मानिकपुरी थाना क्षेत्र के दादर खुर्द मार्ग की है। जानकारी के अनुसार, राजू मोदी एसबीआई में चीफ मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। वे शुक्रवार को जमीन की रजिस्ट्री के सिलसिले में परिवार समेत रायपुर गए थे। देर रात करीब 1 बजे जब वे वापस लौटे और घर का ताला खोला, तो अंदर का नज़ारा देख चौंक गए। सामान बिखरा पड़ा था और बेडरूम की खिड़की की रॉड टूटी हुई थी।
चोरी की आशंका होते ही उन्होंने तत्काल डायल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि चोरों के सुराग जुटाए जा सकें।
मानिकपुर थाना प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ चोरों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : किसानों को सशक्त बनाने किया जा रहा है तकनीक का प्रभावी उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 2. CG Breaking: गरियाबंद के दुधकैयां गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प, कई गाड़ियों में आग लगाई, इलाका छावनी में तब्दील
- 3. Project Antariksh Sangwari: सीएम विष्णुदेव साय ने प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी का किया शुभारंभ, एक्सिओम-4 मिशन के हीरो शुभांशु शुक्ला को देखकर झूमे युवा
- 4. IND vs ENG U19 Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने जीता टॉस, इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

