Breaking News
Create your Account
बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बन रही सीसी रोड, आधे मार्ग पर दिन भर रेंगते हैं वाहन, अन्य सड़को पर बढ़ा दबाव
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के तलैया थाना चौराहे से भारत टॉकीज रोड को जोड़ने वाली सड़क पर दोनों क्षेत्रों के बीच सीमेंट कांक्रीट की सड़क निर्माण के दौरान डायवर्सन नहीं होने के कारण सुबह से देर रात तक ट्रैफिक जाम लगा रहता है। यहां एक तरफ सीसी रोड तैयार हो चुकी है, जिस पर मजबूती के लिए टाट की बोरी रखकर पानी डाला जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ से वाहनों की आवाजाही हो रही है।
MP News : जिसकी वजह से इस रोड पर स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल, शाकिर अली हॉस्पिटल,आने वाले मरीज एवं रेलवे स्टेशन के साथ बस स्टैंड और हमीदिया रोड की तरफ जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार के कर्मचारी भी ट्रैफिक को नियंत्रण करने की जहमत तक नहीं उठाते हैं। सिर्फ बैरिकेड्स लगाकर अपने काम की इतिश्री कर ली। इस रोड से रोज 1 लाख से अधिक वाहन आवाजाही करते हैं।
MP News : तलैया थाने से भारत टॉकीज को जोड़ने वाली रोड पर सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण होने से इसका असर दूसरी सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है। यहां फैली अवस्थाओं से बचने के लिए वाहन चालक अन्य मार्गों का उपयोग करते हैं जिससे वहां जाम के हालात बन जाते हैं। शहर के भारत टाकीज ब्रिज, 80 फिट रोड़ आदि भी इस सड़क पर हो रहे सीमेंट कंक्रीट की वजह से ट्रैफिक का भारी दबाव झेल रहे हैं। वहां अक्सर जाम लगा रहता हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 900 अंक टूटा, निफ्टी 23,800 के नीचे
- 2. CG News : छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का शुभारंभ : CM विष्णु देव साय ने किया ऑनलाइन स्व-गणना का उद्घाटन, नागरिकों से मांगी सक्रिय भागीदारी
- 3. Strait Of Hormuz: ईरान ने बंद किया होर्मुज का रास्ता, बोला- अमेरिका ने वादा तोड़ा...
- 4. CG News : जग्गी हत्याकांड मामला : अमित जोगी को हाईकोर्ट का आदेश, 3 हफ्ते में करना होगा सरेंडर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

