Breaking News
Create your Account
भोपाल में दिखी अनुगुंज की धूम, सरकारी स्कूलों के विधार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा देख गद-गद हुए सीएम, इनामी राशि का किया ऐलान...
- Rohit banchhor
- 10 Jan, 2025
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अनुगूंज में बच्चों ने अद्भुत प्रस्तुति दी है।
MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में स्कूल शिक्षा विभाग के सांस्कृतिक कार्यक्रम "अनुगूंज 2024-25" का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। इस मौके पर सरकारी स्कूलों के 600 विधार्थियो ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का जोहर दिखाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अनुगूंज में बच्चों ने अद्भुत प्रस्तुति दी है।

MP News : सीएम ने 23 प्रतिभागी टीमों को एक-एक लाख रुपए की इनामी राशि देने का भी ऐलान किया। अनुगूंज के प्रथम भाग 'धनक' के अंतर्गत गायन-वादन के साथ-साथ भारत के विभिन्न शास्त्रीय नृत्यों जैसे मोहनियाट्टम, भरतनाट्यम, ओडिसी और कथक नृत्य आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम में देखने को मिली। वहीं, कार्यक्रम के दूसरे भाग 'रंगकार' में विद्यार्थियों द्वारा प्रसिद्ध नाटक "चरणदास चोर" का मंचन किया गया।

MP News : इन सभी प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने मात्र 1 महीने की छोटी सी अवधि में ही इन प्रस्तुतियों के लिए खुद को तैयार किया था। अनुगूंज की अवधारणा को मूर्त रूप देने के लिए विभाग ने राज्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त रंगकर्मियों और कलाकारों को मार्गदर्शक के रूप में शामिल किया गया था। एक कुशल मार्गदर्शक के रूप में इन मार्गदर्शकों ने इन विद्यार्थियों को इस विशेष कार्यक्रम के लिए और भविष्य के लिए भी विभिन्न कलाओं में पारंगत बनाया है।
Related Posts
More News:
- 1. Srinagar Police: श्रीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पाकिस्तानी आतंकियों सहित कुल पांच लोग गिरफ्तार
- 2. Digital Arrest: सीबीआई अफसर बनकर 23 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डोंगला में खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान पर आयोजित सत्र में हुए शामिल
- 4. Hanuman Jayanti : कल है हनुमान जयंती, बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये 5 प्रिय भोग, सभी परेशानियों से मिलेगी मुक्ति
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

