Breaking News
Create your Account
आपसी खींचतान के बीच भूपेंद्र सिंह का वीडी को पत्र, लिखा आप मेरे सम्मानीय नेता...
- Rohit banchhor
- 16 Jan, 2025
पत्र में उन्होंने लिखा है कि उनके संबंध में यह बात फैलाई जा रही है कि वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे हैं।
MP News : भोपाल। पिछले लंबे समय से सागर जिले में चल रही भाजपा नेताओं के आपसी खींचतान में अब पूर्व गृह मंत्री एवं विधायक भूपेंद्र सिंह का एक पत्र चर्चा में है, जो उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि उनके संबंध में यह बात फैलाई जा रही है कि वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे हैं।
MP News : उन्होंने लिखा है कि ऐसा उन्होंने कभी नहीं कहा पार्टी अध्यक्ष एवं संगठन उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता और सर्वोपरि है। अपने पत्र में भूपेंद्र सिंह ने यह स्पष्ट किया कि वे व्यक्तिगत तौर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का बहुत आदर एवं सम्मान करते हैं, साथ ही अध्यक्ष होने के नाते एवं व्यक्तिगत रूप से वीडी शर्मा उनके नेता हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि शर्मा के नेतृत्व में पार्टी न सिर्फ मजबूती हुई है बल्कि संगठन ने देश भर में अपनी सकारात्मक छाप छोड़ी है।
MP News : इस पत्र में यह भी लिखा कि वे चालीस वर्षों से पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं। उनका जन्म भाजपा में हुआ है, और मृत्यु भी भाजपा के झंडे में लिपटकर होगी। साथ ही उन्होंनें यह भी स्पष्ट किया कि उनके लिए पार्टी और उसकी विचारधार सर्वोपरि है और हमेशा पार्टी का निदेश उनके लिए अंतिम सत्य है।
Related Posts
More News:
- 1. PM Modi Meet Congress President Kharge: अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और पीएम मोदी की मुलाकात, हाथ मिलाए और लगाए ठहाके
- 2. Namo Meet RAGA Video Viral: हाथ जोड़ा, हाल-चाल पूछा; संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से मिले पीएम मोदी, देखें वीडियो
- 3. रायपुर संभाग से 242, बिलासपुर संभाग से 133 हाजी हज्जन इस बार करेंगे मक्का मदीने की जियारत
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का किया शुभारंभ, कहा- एनएसजी भारत का अभेद्य कवच
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

