Create your Account
Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस में पहली बार नजर आएगा भारत का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम, 'ऑपरेशन सिंदूर' की झांकी बनेगी आकर्षण का केंद्र, जानें क्या होगा खास?
Republic Day 2026: नई दिल्ली: 26 जनवरी 2026 को कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना की ताकत का अनोखा प्रदर्शन होगा। पहली बार दुनिया की सबसे उन्नत वायु रक्षा प्रणाली S-400 'सुदर्शन चक्र' को डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स की झांकी में प्रदर्शित किया जाएगा। एयर कमोडोर मनीष सभरवाल ने बताया कि यह वही सिस्टम है जिसने बीते साल मई में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया और 5-6 लड़ाकू विमान व एक स्पाई प्लेन मार गिराया था।

Republic Day 2026: रूस से खरीदी गई S-400 400 किलोमीटर तक मार करने और 600 किलोमीटर दूर टारगेट ट्रैक करने में सक्षम है। भारत ने अब तक चार ऐसे सिस्टम तैनात किए हैं। परेड की ट्राई-सर्विसेज झांकी 'ऑपरेशन सिंदूर' को समर्पित होगी, जिसमें थलसेना, नौसेना और वायुसेना के संयुक्त अभियान की सफलता दिखाई जाएगी। प्रतीकात्मक रूप से Su-30 विमान से ब्रह्मोस मिसाइल लॉन्च कर पाकिस्तानी एयरबेस तबाह करने का दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा।

Republic Day 2026: परेड का नेतृत्व चौथी बार लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार करेंगे। इसमें 6,050 सैन्यकर्मी हिस्सा लेंगे। पहली बार भैरव बटालियन, शक्तिमान रेजिमेंट और लद्दाख स्काउट्स कदमताल करेंगे। आधुनिक उपकरणों में भैरव, शक्तिबाण, यूजीवी और एटीएजीएस शामिल होंगे। जानवरों-पक्षियों में पहली बार चील (काइट्स), जांस्कर टट्टू और दो कूबड़ वाले बैक्ट्रियन ऊंट परेड का हिस्सा बनेंगे। कुल 30 झांकियां निकलेंगी 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की और 13 विभिन्न मंत्रालयों, विभागों व सर्विसेज की। 
Related Posts
More News:
- 1. UP: पंजाब मेल को पटरी से उतारने की कोशिश नाकाम, ट्रैक पर रखा मिला 50 किलो लोहे का चौखट, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन
- 2. India Vs Ireland 2nd T20: आयरलैंड ने भारत को दिया 155 रन का टारगेट, टीम इंडिया का चौथा विकेट गिरा
- 3. UP News : राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर सियासी घमासान, अयोध्या पहुंचे CM योगी, बोले- SIT जांच से सब साफ हो जाएगा
- 4. CG News : नौगई हत्याकांड के पीड़ित परिवार के घर पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, CBI जांच और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

