Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
UP: पंजाब मेल को पटरी से उतारने की कोशिश नाकाम, ट्रैक पर रखा मिला 50 किलो लोहे का चौखट, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन
UP: लखनऊ: लखनऊ में एक बार फिर रेलवे सुरक्षा को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार को कैंट क्षेत्र के दिलकुशा ब्लॉक हट के पास पंजाब मेल को दुर्घटनाग्रस्त करने की कथित साजिश का मामला उजागर हुआ। ट्रेन के गुजरने से पहले रेलवे ट्रैक पर करीब 50 किलो वजनी लोहे का चौखट रख दिया गया था। हालांकि लोको पायलट की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।
लोको पायलट की सूझबूझ से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
रेलवे अधिकारियों के अनुसार अमृतसर से हावड़ा जा रही 13006 पंजाब मेल दोपहर करीब दो बजे दिलकुशा क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान लोको पायलट की नजर ट्रैक पर रखे भारी लोहे के चौखट पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन ट्रेन पूरी तरह रुकने से पहले चौखट इंजन से टकराकर उसके नीचे फंस गया। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर चौखट को हटाया।
रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ खंड अभियंता की शिकायत पर कैंट थाने में रेलवे अधिनियम की धारा 151 और 153 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
खुफिया एजेंसियां भी जांच में शामिल
पुलिस फिलहाल सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक स्तर पर इसे शरारती तत्वों की हरकत माना जा रहा है, लेकिन किसी बड़ी साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है। इसी कारण खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : राजधानी की कानून व्यवस्था संभालने की तैयारी, 60 नए SI पहुंचे रायपुर, थानों में शुरू होगा फील्ड ट्रेनिंग, देखें लिस्ट
- 2. Mp Accident : तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, मासूम समेत 5 की दर्दनाक मौत, दो घायल
- 3. FSSAI में कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
- 4. MP News : कीटनाशक मिले गेहूं से निकली जहरीली गैस, कमरे में सो रहे 4 भाई-बहन हुए बेहोश, एक की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

