Create your Account
Raipur City News : कबीर जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
- Rohit banchhor
- 28 Jun, 2026
29 जून को नगर निगम क्षेत्र के सभी बूचड़खाने और मांस दुकानें रहेंगी बंद, होटलों में बिक्री पर भी रहेगी रोक।
Raipur City News : रायपुर। संत कबीर जयंती के अवसर पर 29 जून को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस और मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। नगर निगम प्रशासन ने इस दिन सभी बूचड़खानों और मांस बिक्री की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर इस आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नगर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षकों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पूरे शहर में लगातार निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रतिबंध का उल्लंघन न हो।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी होटल, रेस्टोरेंट या अन्य प्रतिष्ठान में मांस-मटन की बिक्री करते हुए पाया गया, तो तत्काल जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
नगर निगम ने सभी मांस विक्रेताओं, होटल संचालकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे आदेश का पालन करें और कबीर जयंती के दिन किसी भी प्रकार की मांस बिक्री से परहेज करें।
Related Posts
More News:
- 1. Assam: असम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 मंत्रियों को सौंपे गए गार्जियन जिले
- 2. International Yoga Day: योग को जीवनशैली में शामिल करें: रमेन डेका, अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में शामिल हुए राज्यपाल, देखें तस्वीरें
- 3. CG News: बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसीलदार-नायब तहसीलदार हड़ताल पर, तहसीलों में कामकाज ठप,जानें क्या है मामला
- 4. Breaking : कोलकाता में बड़ा हादसा : तारातला में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से अब तक 5 की मौत; कई मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

