Create your Account
CG News : इमली के पेड़ के नीचे खड़े 5 युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत
CG News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुकानार थाना क्षेत्र में खेत में काम कर रहे पांच युवक बारिश से बचने के लिए इमली के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से सभी उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, देवनाथ पारा निवासी उमेश बघेल, मंगला बघेल, आशाराम बघेल, अजय नाग और आयता बघेल खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे अचानक तेज बारिश शुरू होने पर सभी पास के इमली के पेड़ के नीचे चले गए। तभी आकाशीय बिजली सीधे पेड़ के पास गिर गई और पांचों युवक गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल सभी घायलों को छिंदगढ़ अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 18 वर्षीय अजय नाग की हालत गंभीर होने पर उसे उच्च उपचार के लिए रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य चार घायलों का इलाज छिंदगढ़ अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : सक्ती गोलीकांड पर कांग्रेस का बड़ा कदम, सच्चाई जानने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित
- 2. Saturday Horoscope: इन 3 राशियों को मिलेगा मेहनत का पूरा फल, पढ़ें शनिवार का राशिफल
- 3. cockroaches: इस देश में जुटे 1 लाख से ज्यादा विदेशी कॉकरोच, कीमत करीब 2 करोड़
- 4. CG Breaking: रेत कारोबार में बीजेपी नेता लल्ला सिंह की हत्या मामले के मुख्य आरोपी सहित चार का सरेंडर, फॉर्च्यूनर में पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया था
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

