Create your Account
Raipur City News : पुलिस कस्टडी से 3 नाबालिग फरार, चलती वैन से कूदकर भागे, 1 पकड़ा गया
- Rohit banchhor
- 29 Mar, 2026
पुलिस फरार दोनों नाबालिगों की तलाश में जुटी हुई है और इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। उरला थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी में मौजूद तीन नाबालिग आरोपी चलती पुलिस वैन से कूदकर फरार हो गए, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, तीनों नाबालिगों को चोरी के आरोप में पकड़ा गया था और उन्हें बाल न्यायालय ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बीरगांव स्थित शुभम मार्ट के पास मौका पाकर उन्होंने चलती वैन से छलांग लगा दी और आसपास की गलियों में भाग निकले। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उनका पीछा किया और एक नाबालिग को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य अंधेरे और तंग गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि वैन का लॉक बाहर से बंद था, लेकिन अंदर से बिना चाबी के खुल सकता था, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने फरार होने की योजना को अंजाम दिया। फिलहाल उरला थाना क्षेत्र पुलिस फरार दोनों नाबालिगों की तलाश में जुटी हुई है और इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market Today: दिन के निचले स्तर से 1,200 अंकों की रिकवरी, आईटी सेक्टर से सेंसेक्स को मिला सहारा, निफ्टी फिर 24 हजार के पार, 1.6% गिरावट में बंद हुआ बाजार
- 2. Iranian Shahed Suicide Drones: ईरान के सुसाइड ड्रोन्स शाहेद का इलाज लेकर सऊदी पहुंचे जेलेंस्की, क्राउन प्रिंस सलमान ने कर ली डील, 200 से अधिक यूक्रेनी एंटी ड्रोन एक्सपर्ट तैनात
- 3. Kerala Assembly Election: केरल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, शशि थरूर और कन्हैया कुमार समेत ये नाम शामिल
- 4. Pm Narendra Modi Meeting With State Cm: मोदी कल करेंगे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग, ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा तैयारियों पर होगी चर्चा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

