Create your Account
G7 Meeting: G7 बैठक के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन की मुलाकात, वैश्विक तनाव पर हुई चर्चा
G7 Meeting: नई दिल्ली: दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह G7 की विदेश मंत्रियों की बैठक इन दिनों खास चर्चा में है। France में आयोजित इस बैठक के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस शंकर (S. Jaishankar) ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन (Emmanuel Macron) से अहम मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
G7 Meeting: बैठक की शुरुआत में जयशंकर ने राष्ट्रपति मैक्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की ओर से शुभकामनाएं और मित्रता का संदेश दिया। मुलाकात के बाद जयशंकर ने कहा कि वैश्विक विषयों पर हुई बातचीत से उन्हें महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्राप्त हुई है। माना जा रहा है कि इस चर्चा में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा, पश्चिम एशिया और यूरोप के बदलते हालात जैसे मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
G7 Meeting: हालांकि भारत G7 का सदस्य नहीं है, फिर भी फ्रांस द्वारा विशेष आमंत्रण मिलना भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को दर्शाता है। बैठक में लाल सागर और होर्मुज जलडमरूमध्य की समुद्री सुरक्षा पर भी चिंता जताई गई। इस दौरान जयशंकर ने सऊदी अरब, कनाडा और ब्रिटेन के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। फ्रांस के साथ भारत के संबंध रक्षा, अंतरिक्ष और सांस्कृतिक क्षेत्रों में लगातार मजबूत हो रहे हैं, जो भविष्य में सहयोग के नए आयाम खोलते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : महानदी पुल के नीचे मिली युवक की लाश, सुसाइड नोट के संकेत पर भी पुलिस को हत्या का शक
- 2. CG Crime : ड्यूटी पर जा रही नर्स पर सरेआम चाकू से हमला, CCTV खंगाल रही पुलिस
- 3. IPS KK Bishnoi-Anshika Verma Ring Ceremony: ‘चल प्यार करेगी, हां जी हां जी…’ रिंग सेरेमनी में IPS केके बिश्नोई ने अंशिका वर्मा को गोद में उठाकर किया डांस, देखें Video
- 4. Sunrisers Leeds X account suspended: पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल करके बुरी तरह फंसीं काव्या मारन, सनराइजर्स लीड्स का एक्स अकाउंट हुआ सस्पेंड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

